फेथ ग्रुप पर इनकम टैक्स की कार्यवाही, पीयूष गुप्ता का नौकर निकला करोड़पति, संपत्तियों के दस्तावेज जब्त
भोपाल. फेथ ग्रुप के चेयरमैन राघवेन्द्रसिंह तोमर के खिलाफ आयकर विभाग की कार्यवाही गुरूवार के बाद शुक्रवार को भी चल रही हैं। लगभग 20 से अधिक ठिकानों पर चल रही कार्यवाही में अब भोपाल की एनआईआर कॉलोनी निवासी पीयूष गुप्ता पर भी शिकंजा कस गया है। चूड़ी के व्यापार से बिल्डर बने गुप्ता के नौकर तक टीम पहुंच गयी है। उसके नाम की 3 से अधिक प्रॉपर्टी के कांगजात मिलने की बात सामने आयी है। इसके बाद टीम अब उनके ड्रायवर से लेकर परिजनों तक की जानकारी जुटा रही है।
15 हजार का वेतन पाने ड्रायवर करोड़ों का मालिक
महज 15 हजार रूपये का वेतन पाने वाला नौकर विपिन को इसके बारे में जानकारी तक नहीं थी कि आयकर विभाग की टीम जब विपिन के घर पहुंची तब उसे इस बात का अंदाजा हुआ। इधर, अभी तक राघवेन्द्र सिंह की 100 से अधिक संपत्तियों का पता चल चुका है। जबकि एक करोड़ रूपये नगद भी जब्त किये जा चुके हैं। इनकम टैक्स की टीम द्वारा ऑफिस और घर से मिली संपत्तियों की कीमत का एनालासिस कर रही है। अभी तक आयकर विभाग ने कार्यवाही को लेकर किसी तरह की जानकारी नहीं दी है।
चूड़ी कंपनी से प्रॉपर्टी इंवेस्टर
ऐसा बताया जा रहा है कि पीयूष गुप्ता गोल्डन कंपनी का मालिक है। उनके भी कई प्रोजेक्ट चल रहे हैं और प्रॉपटी में करोड़ों का इन्वेस्टमेंट करना बताया गया है। छोटे से चूड़ी व्यापारी से पीयूष गुप्ता की कई कंपनियां बन गयी है। इसके बाद भी उनकी संपत्तियों बढ़ती गयी है। उनके राघवेन्द्र के संबंध होने की वजह से अब आयकर विभाग की टीम चौक बाजार और एनआइआर स्थित बंगले और उनके नौकर के मकान -ऑफिस सहित अन्य ठिकानों पर कार्यवाही कर रही हैं।
अभी तक इन संपत्तियों का खुलासा
भोपाल में 357 एकड़ जमीन में से रातीबढ़ में बना दो सौ एकड़ का क्रिकेट स्टेडियम भी है। 22 रेसीडेंशियल प्लॉट, 7 फ्लेट, 6 मकान, 4 डुपलेक्स, 2 होटल/रिसोर्ट एवं 8 रेसीडेंशियल प्रोजेक्टर, 2 शॉपिंग मॉल, 4 शॉप और 2 होटल्स आदि में निवेश किया है। आयकर विभाग ने अभी इस संबंध में कोई खुलासा नहीं किया है।

