Newsराजनीति

फूलबाग चौराहा से यातायात में बाधक अतिक्रमण हटाया, सामान किया जब्त

ग्वालियर – नगर निगम के मदाखलत अमले द्वारा सुगम यातायात एवं नागरिकों की सुविधा के लिए निरंतर अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है।
मदाखलत अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि निगमायुक्त के निर्देशानुसार शहर में सुगम यातायात हो इसके लिए प्रतिदिन यातायात में बाधक अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही की जा रही है। जिसके तहत फूलबाग चौराहा, गांधी पार्क के बाहर पर फुटपाथ, सड़क एवं मुख्य मार्ग पर खड़े यातायात में बाधक खाने पीने एवं चाट के हाथ ठेलों एवं अन्य सामान को मदाखलत द्वारा जब्त किया गया। उक्त कार्यवाही मे मदाखलत निरीक्षक श्रीकान्त सेन सहित, थाना-पडाव का पर्याप्त मात्रा मे पुलिस बल मौजूद रहा। जब्त हाथ ठेले एवं अन्य सामान को मदाखलत वाहन द्वारा मदाखलत कार्यालय हुरावली रोड डी.बी. सिटी के सामने स्थित कार्यालय पर भिजवाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *