फायनेंस टीम के गाड़ी खींचने पर ड्रायवर ने जायलो कार को किया आग के हवाले
ग्वालियर. गोला का मंदिर स्थित मंघाराम फैक्ट्री के सामने एक महिन्द्रा जायलो में आग लगाई गयी है तो इस संबंध में गोला का मंदिर टीआई विनय शर्मा से बात की गयी तो उन्होंने बताया कि गाड़ी पर लोन था गाड़ी किश्त नहीं देने पर गाड़ी को पकड़ लिया गया था तो बैठा गाड़ी मालिक इस बात से नाराज हो गया उसने बोतल में पेट्रोल डाली और आग लगा दी।
थोड़ी देर के बाद दूसरा वीडियो सामने आया है। फायनेंस कंपनी के कर्मचारी के द्वारा गाड़ी खींचने पर युवक ने गुस्से में आकर गाड़ी में पेट्रोल डालकर गाड़ी में आग लगा दी है। टीआई के अनुसारे देर रात कोई व्यक्ति रिपोर्ट करने नहीं पहुंचा हैै। इस लिये पुलिस ने अभी तक कोई एफआईआर दर्ज नहीं की है।

