फरार आरोपी शाहिद गिरफ्तार, आंतकी साजिश से जुड़े हो सकते हैं तार
रतलाम. रतलाम पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 8 माह से फरार हिस्ट्रीशीटर आरोपी शाहिद उर्फ मूली को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी शाहिद पर अलग अलग आपराधिक मामलों में कई प्रकरण दर्ज हैं। आरोपी मार्च में आतंकी साजिश में पकड़ाये आरोपी सरफुद्दीन का भाई है। इसके ऊपर रासुका का भी प्रकरण दर्ज है। फिलहाल पुलिस ने शाहिद को भेरुगढ़ जेल भेज दिया है।
जानिए पूरा मामला
2022 के मार्च में निम्बाहेड़ा पुलिस ने एक कार की चेकिंग के दौरान बड़ी मात्रा में विस्फोटक पकड़ा था, जिसमें 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। सभी आरोपी रतलाम के थे, सभी आरोपी के द्वारा जयपुर दहलाने की साजिश रचने का आरोप था। सभी आरोपी इस पूरी आतंकी साजिश को रतलाम में तैयार किया था और विस्फोटक रतलाम से लेकर राजस्थान पहुंचे थे। लेकिन आतंकी साजिश को अंजाम देने से पहले पांचों आरोपी पुलिस गिरफ्त में आ गए थे। इसमें इस आतंकी साजिश में पकड़ में आये सरफुद्दीन का छौटा भाई शाहिद जो पहले से हिस्ट्रीशीटर आरोपी रहा है। इसकी भी पुलिस को तलाश थी। जो अब आरोपी शाहिद उर्फ मूली पुलिस गिरफ्त में आ चुका है। वहीं इस पर एनएसए की कार्रवाई भी हुई।

