प्रेमिका पर हुई FIR, Girlfriend ब्लैकमेल कर युवक को आत्महत्या मजबूर किया
ग्वालियर. 6 माह पहले हुए एक आत्महत्या के मामले में पुलिस ने युवक की Girlfriend के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। युवक की मोबाइल से खुलासा हुआ है कि उसे उसकी ही Girlfriend रेप के झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रही थी। उसने अपने मोबाइल से मैसेज कर कई बार उसे समझाया था कि वह उसे परेशान न करें। नही तो वह अपनी जान दे देगा और यही मैसेज उसके मोबाइल से पुलिस ने बरामद किये हैं। पुलिस ने मामले में जांच के बाद आरोपी के युवती के खिलाफ आत्महत्या के लिये मजबूर करने का मामला दर्ज कर लिया है।
क्या है पूरा मामला
विश्वविद्यालय स्थित सिंधिया नगर निवासी 30 वर्षीय अरुण पुत्र चिम्मन लाल बकना ने जुलाई 2021 में अपने ही घर पर फांसी लगाकर जान दे दी थी। घटना से कुछ देर पहले तक वह ठीक लग रहा था पर अचानक ऐसा कुछ हुआ कि वह किसी से फोन पर बात करते हुए कमरे में गया और फांसी लगा ली। पुलिस ने घटना स्थल से शव को निगरानी में लेकर साक्ष्य भी उठाए थे। पुलिस ने मृतक का मोबाइल भी निगरानी में लिया था। मामले की जांच चल रही थी तभी पुलिस को पता लगा कि मृतक का पास ही रहने वाली एक लड़की काजल (बदला हुआ नाम) से गहरी दोस्ती थी, लेकिन कुछ समय से दोनों में बन नहीं रही थी। इसके बाद पुलिस ने छानबीन शुरू की।
ब्लैकमेलिंग के राज मोबाइल से खुले
मामले की जांच के लिये पुलिस ने जब मृतक का मोबाइल खंगाला और जांच पड़ताल की तो उसमें कई महत्वपूर्ण सुबूत मिले जिससे पता चला कि काफी समय से नीलम अरूण को ब्लैक मेल कर रही थी और वह उसे झूठे मामले में फंसाने की धमकी देती थी। अरूण ने कई बार उसे जान देने की बात कही थी, लेकिन वह नहीं मानी और इससे तंग आकर ही उसने फांसी लगाकर जान दी।
पुलिस ने बताया कि
एएसपी क्राइम राजेश दण्डोतिया ने कहा है कि युवक को आत्महत्या के लिये मजबूर करने वाली युवती पर आत्महत्या के लिये उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, आरोपी युवती की तलाश की जा रही है।

