प्रेक्षक ने पंचायतो के 25 से अधिक मतदान केंद्रों का भौतिक किया निरीक्षण
ग्वालियर त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव में नाम निर्देशन उपरांत प्रेक्षक बीएम शर्मा द्वारा सुबह 10 बजे से जनपद पंचायत मुरार पहुँचकर आवेदन व नाम निर्देशन की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान दावे-आपत्ति करने वालो को भी समक्ष में सुनकर निराकरण कराया गया। नाम निर्देशन की समीक्षा उपरांत आरओ एवं निर्वाचन दल के साथ स्ट्रांग रूम स्थापित किये जाने वाले स्थान बीआरए पॉलिटेक्निक महाविद्यालय का निरीक्षण किया।
प्रेक्षक बीएम शर्मा द्वारा दोपहर 2 बजे से बंधौली, सौंसा, बंधा, उटीला, टीहोली, आरोली, बेहट, चक दंगियापुरा, दंगियापुरा, मुक्तयारपुरा आदि पंचायतो के 25 से अधिक मतदान केंद्रों का भौतिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रेक्षक द्वारा मतदान केंद्रों पर लिखाई कार्य शीघ्र पूर्ण कराने हेतु सीईओ जनपद पंचायत श्री राजीव मिश्रा को मौके पर निर्देशित किया। उन्होंने निर्देशित किया कि 3 दिवस के अंदर सभी मतदान केंद्रों पर चुनाव संबंधी लेखन, स्थान का नाम, मतदान केंद्र नाम, क्रमांक आदि लिखाई कार्य पूर्ण करें। साथ ही सौचालय की साफ सफाई, पानी और बिजली की व्यवस्था कराने हेतु सीईओ जनपद एवं पंचायतो को निर्देश दिए।

