प्रदेश के गृहमंत्री ने किया अटल स्मारक के स्थल का निरीक्षण
ग्वालियर। मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने आज ग्वालियर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेई के नाम पर की गई अटल स्मारक बनाने की घोषणा अनुसार अटल स्मारक हेतु 2 स्थलों का निरीक्षण किया। जिसमें रमौआ डैम के पास एवं सिरोल पहाड़ी पर निरीक्षण कर अधिकारियों से चर्चा की। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अमित सांघी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

