पेड़ से टकराई तेज रफ्तार 3 की घटनास्थल पर ही मौत, कार उड़े परखच्चे एक घायल
भोपाल. बैरागढ़ में एक तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा गयी। हादसे में 3 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। एक घायल है। मृतकों की पहचान प्रीत आहूजा, सत्यम डाबी और पंकज सिसोदिया के रूप में हुई है। प्रीत कपड़े की दुकान चलाता था। सत्यम उसी की दुकान में काम करता था। हादसा चिरायु अस्पताल के पास गुरूवार-शुक्रवार की दरमियानी रात को हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि खबरा देने वाले फिलहाल यह पता नहीं चल सका है कि कार सवार कहां जा रहे थे।
देखिए, 3 तस्वीरें…

पेड़ से टकराने के बाद कार आगे से पूरी तरह पिचक गई।

कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस- एम्बुलेंस को फोन किया।

