पुलिस स्मृति दिवस पर सीमा सुरक्षा बल के ब्राश बैण्ड ने बजाई देशभक्ति गीतों की धुन
ग्वालियर. बैजाताल पर चारों दुधिया रोशनी के बीच पुलिस स्मृति और झण्डा दिवस समारोह के मौके पर शनिवार की शाम को बैजाताल पर सीमा सुरक्षा बल के ब्राश बैण्ड और पुलिस बैण्ड ने देशभक्ति गीतों की प्रस्तुतियां दी, यहां पर आईजी अविनाश शर्मा, एसपी अमित सांघी सपरिवार मौजूद। उपस्थित जन समूह ने दोनों बैण्डों की सराहना की। फूलबाग चोराहा पर पुलिस द्वारा हथियारों की प्रदर्शनी आयोजित की गयी, इस प्रदर्शनी में हजारों स्कूली बच्चों को हथियार के संबंध में जानकारी दी गयी।

