पुलिस मुस्तैद थी इसलिये एटीएम कटर कार छोड़ भागा, कार में मिला गैस कटर
ग्वालियर. शिवपुरी की ओर से आ रही शिफ्ट कार टोल प्लाजा पुलिस चल रही चैकिंग को देख कर कार को बैक करके जैन मंदिर पास कार खड़ी करके भाग गया। इस कार पर हरियाणा की नम्बर प्लेट लगी हुई है। ग्वालियर पुलिस हरियाणा की पुलिस संपर्क कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि यह कार किसकी है। पुलिस ने जब कार की तलाशी ली तो कार में एटीएम काटने में उपयोग किया गया गैस कटर मिला। ऐसे यह संभावना जताई जा रही है अगर पुलिस की चैकिंग नहीं लगी तो ंतो रात में कोई न कोई एटीएम को काटकर रूपये लेकर भाग जाते है।
पुलिस ने अभी तक आसपास के जो भी सीसीटीवी कैमरे से फुटेज तलाशे तो पता चला एक युवक सफेद कलर की शर्ट पहने हैं जो स्वयं ही कार चला रहा था वह मौके से भाग निकला है। पुलिस आसपास इलाकों में चैकिंग कर रही है। ऐसी संभावना है कि पुलिस को रात सफलता मिल सकती है। पुलिस की मुस्तैदी की वजह से वारदात होना टल गयी।
कार में गैस कटर और मध्यप्रदेश की नम्बर प्लेट निकली
पुलिस जब कार को घाटीगांव थाने में ले जाकर हरियाणा सफेद कलर की नम्बर एचआर 28के 0380 प्लेट लगी थी और जब पुलिस ने कार की डिग्गी की तलाशी ली तो डिग्गी से भोपाल की नम्बर एमपी04क्यूए 4554 प्लेट मिली। इसके अलावा प्लास, पेचकस, गैस कटर, गैस सिलेंडर मिला। इस समय घाटीगांव पुलिस ने चारों ओर से घेराबंदी कर तलाशी अभियान चला रही है।

