पुलिस ने नूराबाद में पकड़े 3 तस्करों के कब्जे 5 पिस्टल और एक अधिया बरामद की
मुरैना. नूराबाद थाना पुलिस ने 3 हथियार तस्करों को दबोचने में कामयाबी मिली है। पुलिस ने उनके कब्जे से 32 बोर की 5 पिस्तौल 315 बोर का एक 315 बोर की एक अधिया तथा 12 बोर की एक बंदूक तथा बाइक बरामद की है। इसके साथ ही स्टेशन रोड थाना पुलिस ने भी संदीप बांदिल नाम युवक से 35 हजार रूपये की लूट करने वाले 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इन सभी को शनिवार को एएसपी डॉ. अरविंद ठाकुर ने पत्रकारों के सामने पेश किया।
आपको बता दें कि नूराबाद थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि 3 हथियार तस्कर हथियारों की खेप को बेचने आये है। पुलिस एक्टिव मोड़ में आ गयी और उसने बमूर बसई दौरावली रोड पर चेकिंग लगा दी थी। चेकिंग के दौरान पुलिस को एक बाइक आती हुई दिखाई दी। बाइक पर 3 युवक सवार थे। पुलिस ने बाइक सवारों को रोकने की कोशिश की तो वह भागने की कोशिश करने लगे। पुलिस ने मौके पर तीनों को पकड़ लिया और उनके कब्जे से हथियारों से भरी बोरी को जप्त कर लिया।
अलग-अलग ठिकानों के थे तस्कर
3 तस्कर अलग-अलग ठिकानों के थे, उनमें रॉकी भदौरिया, निवासी मिहरघान पेशेवर तस्कर हैं। वह अपने भाई भोपाल के साथ लम्बे समय से हथियारों की तस्करी करता आ रहा था। रॉकी पर पहले से ही 2 अपराध लंबित है। दूसरा तस्कर जोगेन्द्र उर्फ प्रिंस शर्मा है। यह खडि़याहार का रहने वाला है। इस पर यह पहला अपराध था। उसका आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। तीसरा तस्कर ऋषिकेश गुर्जर, सिद्ध नगर मुरैना का रहने वाला है। इस पर एक अपराध लंबित है।
खरगोन से लेकर आ रहे थे हथियार
पुलिस के मुताबिक यह तीनों ही तस्कर खरगोन जिले से हथियार लेकर आ रहे थे तथा उन्हें बेचने की फिराक में थे। इससे पहले कि वह उन्हें बेच पाते, पुलिस ने उन्हें दबोच लिया।
195000 का मशरूका का बरामद
पुलिस के मुताबिक उसने एक लाख 95000 का मशरू का बरामद किया है। इसमें हथियारों के अलावा तस्करी में प्रयुक्त होने वाली मोटरसाइकिल भी शामिल है।

