LatestNewsराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

पुलिस नशे का कारोबार और भूमाफियाओं के खिलाफ सख्त कार्यवाही करें-प्रभारी मंत्री

ग्वालियर पुलिस कन्ट्रोल रूम ग्वालियर सभागार में प्रभारी मंत्री तुलसीसिलावट तथा ऊर्जामंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर द्वारा ग्वालियर पुलिस के समस्त राजपत्रित अधिकारियों की बैठक लेकर जिले की कानून व्यवस्था एवं अपराध तथा शहर के यातायात की समीक्षा की।
बैठक के प्रारम्भ में प्रभारी मंत्री तथा माननीय ऊर्जामंत्री का आईजी तथा एसपी द्वारा बुके देकरस्वागत किया गया। बैठक में प्रभारीमंत्री द्वारा उपस्थित पुलिस अधिकारियों से य प्राप्त किया गया।तद्उपरान्त प्रभारीमंत्री द्वारा कोविड काल के दौरान ग्वालियर पुलिस द्वारा किये गये कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि कोराना महामारी के दौरान ग्वालियर पुलिस द्वारा आमजनता के लिये किये गये कार्य का मैं दिल से सम्मान करता हूं। उन्होने यह भी कहा कि कोराना की बीमारी अभी खत्म नहीं हुई है इसलिए इस बीमारी से बचने के लिये मध्य प्रदेश सरकार द्वारा बनाई गई कोविड गाईड लाईन का पालन करावाना आप सभी की नैतिक जिम्मेदारी है,जिससे अपने शहर को कोराना की तीसरी लहर से बचाया जा सके।
यातायात सुधार हेतु सुझाव दिये
इसी क्रम में प्रभारी मंत्री द्वारा ग्वालियर शहर के यातायात सुधार हेतु कुछ सुझाव भी यातायात पुलिस के अधिकारियों को दिये, जिसमें मुख्यतः लेफ्ट टर्न फ्री करने तथा सड़क के बीच लगे हुए बिजली के खम्बों का हटवाने की बात कही। इस हेतु उनके द्वारा ग्वालियर यातायात पुलिस के अधिकारियों को कलेक्टर से समन्वय स्थापित कर कार्यवाही कराने के निर्देश भी दिये गये। प्रभारीमंत्री द्वारा पुलिस अधीक्षक ग्वालियर से शहर में लगे हुए सीसीटीव्ही कैमरे, डॉयल 100 तथा अन्य संसाधनों के संबंध में जानकारी ली गई। पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले में काफी समय से रिक्त पड़े हुए उप पुलिस अधीक्षकों के पद को भरे जाने हेतु प्रभारीमंत्री से अनुरोध किया गया।
नशे की लत लगाने वालों पर प्रभावी कार्यवाही
प्रभारी मंत्री द्वारा पुलिस अधीक्षक ग्वालियर एवं पुलिस के समस्त अधिकारियों को नशे का कारोबार करने वाले तथा युवा पीढ़ी को नशे की लत लगाने वालों पर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये और साथ ही कहा कि पुलिस कर्मियों को सादाबर्दी में स्कूल/कॉलेजों के आसपास लगाया जाकर ऐसे लोगों को चिन्हित किया जाए जो युवा पीढ़ी को नशे की लत लगाकर उनके भविष्य से खिलवाड़ कर रहे हैं।
शासकीय भूमि को मुक्त कराने के लिये करें कार्यवाही
ऐसे असमाजिक तत्वों तथा आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों को चिन्हित करने के लिये कहा गया जो शासकीय भूमि पर अतिक्रमण किये हुए हैं। ऐसे लोगों पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए अतिक्रमण की गई शासकीय भूमि को मुक्त कराने के प्रयास जिला प्रशासन के साथ मिलकर किया जाए। प्रभारीमंत्री द्वारा अपराधों की समीक्षा के दौरान ग्वालियर पुलिस द्वारा चैन स्नेचिंग, अंधेकत्ल, गुम बालिकाओं तथा अवैध मादक पदार्थो की तस्करी करनेवालों के खिलाफ विगत दिनों में की गई अच्छी कार्यवाहियों तथा थाना मुरार क्षेत्र में हुए ट्रिपल मर्डर का खुलासा कर घटना में संलिप्त आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिये ग्वालियर पुलिस की सराहना की तथा भविष्य में भी इसी प्रकार की कार्यवाही करते हुए असमाजिक तत्वों तथा आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियो ंपर लगाम लगाने की बात कही।
ग्राम व नगर रक्षा समिति को सक्रिय करें
ग्राम व नगर रक्षा समिति को सक्रिय कर उनका सहयोग लेने तथा थाना क्षेत्र में सुरक्षा समिति बनाकर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों को उसमें सम्मलित करने के लिये कहा गया, जिससे कानून व्यवस्था की स्थिति निर्मित होने पर शांति स्थापित करने के लिये उनका सहयोग लिया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet güncel grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet matbet holiganbet holiganbet giriş holiganbet sahabet onwin bets10 bets10 giriş bets10 güncel giriş betcio atlasbet bets10 bets10 giriş jojobet holiganbet kralbet deneme bonusu veren siteler casibom casibom bullbahis süperbetin superbetin meritking meritking giriş betturkey çorlu escort tekirdağ escort Extrabet Extrabet giriş Extrabet güncel bahsegel safirbet safirbet safirbet giriş safirbet güncel giriş holiganbet holiganbet giriş tarafbet jojobet grandpashabet holiganbet jojobet grandpashabet holiganbet jojobet holiganbet grandpashabet betnano meritbet mariobet markajjbet queenbet betcio atlasbet tarafbet giriş