पुलिस की 2 पहिया वाहन हैलमेट रेली एसपी अमित सांघी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
ग्वालियर. एसपी अमित सांघी ने एसपी कार्यालय से तीनों क्षेत्रों के लिये यातायात पुलिस के जवानों की हैलमेट रैली को हरी झंडी दिखा कर रवाना की है। इस मौके पर एएसपी पंकज पांडे, डीएसपी अजय त्रिपाठी, नरेश अन्नोटिया और विवेक कनपुरिया आदि अधिकारी मौजूद रहें।
एसपी अमित सांघी ने मौके पर बताया कि हैलमेट जागरूकता रैली का मकसद का लेकर शहर के वाहन चालकों में जागरूकता लाने के लिये यह रैली आयोजित की गयी हैं। दो पहिया वाहन रैली एसपी कार्यालय से पड़ाव, फूलबाग चौराहा, गुरूद्वारा, नदीगेट चौरहा, इंदरगंज चौराहा, ऊंटपुल, पाटनकर बाजार, दौलतगंज, महाराज बाड़ा, सराफाबाजार, डीडवाना ओली, गस्त का ताजिया, राम मंदिर, फालका बाजार, छप्परवाला पुल से नदी गेट आकर दो पहिया वाहन रैली समाप्त होगी।

