डबरा से गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के साथ नामांकन भरने पहुंची भाजपा प्रत्याशी इमरती देवी
ग्वालियर. जिले की 3 विधानसभा में उपचुनाव के निर्वाचन क्षेत्रों में गुरूवार को 3 उम्मीदवारों द्वारा अपनी नामजदगी के पर्चे दाखिल किये गये। जिसमें 19 डबरा (अजा) से गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा क साथ आई भाजपा प्रत्याशी इमरती देवी, कांग्रेस से प्रभा गांधी और बसपा से संतोष गौर ने नामांकन पर्चा दाखिल किया है।
आपको याद दिला दें कि अभी तक जिले के तीनों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 18 उम्मीदवारों द्वारा नाम -निर्देशन पत्र दाखिल किये जा चुके हैं। अभी विधानसभा उप निर्वाचन कार्यक्रम के तहत अब नामजदगी के लिये केवल एक दिन शेष बचा हैं।
चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवार अब 16 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर 3 बजे तक संबंधित रिटर्निंग अधिकारी के कक्ष में उपस्थित होकर नामांकन प्रस्तुत कर सकेंगे। नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा जांच 17 अक्टूबर को होगी और 19 अक्टूबर तक नाम वापिस लिये जा सकेंगे। मतदान 3 नवम्बर को मतगणना 10 नवम्बर को होगी।

