पीएम मोदी का प्लेन सऊदी अरब के एयरस्पेस पहुंचते ही एफ-15 लड़ाकू विमानों ने जेद्दा तक किया एस्कॉर्ट
जेद्दहा. पीएम नरेन्द्र मोदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के निमंत्रण पर सऊदी अरब के 2 दिवसीय दौरे पर मंगलवार को जेद्दा पहुंचे है। पीएम नरेन्द्र मोदी का प्लेन जब सऊदी हवाई इलाके में पहुंचा तो उनका विशेष प्लेन किया गया। रॉयल सऊदी एयरफोर्स के एफ-15 लड़ाकू विमानों ने जेद्दा तक पीएम नरेन्द्र मोदी के विमान को एस्कॉर्ट किया। यह पीएम की सऊदी अरब की तीसरी यात्रा है। जबकि वह पहली बार जेद्दा गये हैं। पीएम मोदी की जेद्दाह यात्रा के दौरान भारत और सऊदी अरब कम से कम 6 समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर करने वाले हैं। जबकि कुछ और समझौतों को अंतिम रूप देने के लिये दोनों देशों के अधिकारियों के बीच बातचीत चल रही है।
विदेश मंत्रालय ने बताया है कि पीएम नरेन्द्र मोदी, सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस एवं प्रधानमंत्री प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के साथ भारत सऊदी अरब स्ट्रटेजिक पार्टनरशिप काउंसिल की दूसरी बैठक की सह -अध्यक्षता करेंगे। सऊदी अरब की अपनी 2 दिवसीय यात्रा पर मंगलवार को रवाना होने से पहले पीएम मोदी ने अपने वक्तव्य में कहा, भारत सऊदी अरब के साथ अपने दीर्धकालिक और ऐतिहासिक संबंधों का अत्याधिक महत्व देता है। हाल के वर्षो में दोनों देशों के संबंधों में रणनीतिक गहराई और गति आयी है। दोनों देशों ने रक्षा, निवेश, व्यापार, ऊर्जा और लोगों के बीच संबंधों के क्षेत्रों समेत पारस्परिक रूप से लाभकारी और ठोस साझेदारी विकसित की है।

