पाक से लगभग 300 आतंकी भारत में घुसने की तैयारी में
नई दिल्ली. पाकिस्तान सीमापार से आतंकी भारत में घुसने की फिराक में है। एलओसी पर 250 से 300 आतंकी मौजूद है और पाकिस्तान केरन सेक्टर में हथियार भेज रहा है पर हमारी सेना उसके नापाक मंसूबे को फेल करने के लिए पूरी तरह तैयार है। सेटेलाइट में कैद तस्वीरों में यह साफ पता चल रहा है कि बार्डर पर 250 से ज्यादा आतंकी लांचपैड पर मौजूद है। पाकिस्तान भारत में आतंकियों की घुसपैठ की लगातार कोशिश करता रहता है लेकिन हमारी सेना उसे कभी कामयाब नहीं होने देती।
जम्मू कश्मीर पुलिस ने जानकारी दी कि कुलगाम जिले के चिनगम इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है और ये मुठभेड़ कल आधी रात से चल रही है। इससे पहले जम्मू कश्मीर के पुलावामा जिले के पंपोर में सीआरपीएफ की गशत कर रही टीम पर अचानक आतंकवादियों ने हमला कर दिया था जिसमें 2 बहादुर जवान शहीद हो गए थे।

