Newsअंतरराष्ट्रीयराजनीति

पाकिस्तान में महंगाई की मार झेल रही भीड़ टूटी मुफ्त के आटे लिये, भगदड़ में 4 की मौत

नई दिल्ली. आर्थिक तंगहाली झेल रहे पाकिस्तान के लिये मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। पाकिस्तान में गेहूं की कमी से भारी किल्लत मची हुई है। गेहूं की भारी कमी की वजह से पाकिस्तान में आटे के दाम आसमान छू रहे हैं। गंभीर आर्थिक संकट के कारण पहले से ही लोगों की जेब खाली है। इस महंगाई में सरकार लोगों तक आटे उपलब्ध कराने के लिये सब्सिडी के तहत मुफ्त में आटा बांट रही है। लेकिन सब्सिडी वाले आटे के लिये भीड़ इतनी अधिक है कि भगदड़ वाले आटे के लिये भीड़ इतनी अधिक है कि भगदड़ की वजह से लोगों की मौत हो रही है।
पाकिस्तान के मुजफ्फरगढ़ प्रांत में सरकार की ओर से मुफ्त में बंट रहे आटे को लेने आयी एक महिला की भगदड़ में कुचलकर मौत हो गयी। महिला की उम्र 60 वर्ष बताई जा रही है और इसके बाद गुस्साये लोगों ने जमकर वबाल काटा। इससे पहले सोमवार को भी मुजफ्फरगढ़ में आटा लेने आयी एक 50 वर्षीय महिला की भगदड़ के दौरान मौत हो गयी थी।
पाकिस्तान के सरकारी अधिकारियों ने शनिवार को बताया है कि पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में पिछले कुछ दिनों में सरकारी वितरण केन्द्रों से मुफ्त आटा लेने की कोशिश के दौरान कम से कम 4 बुजुर्गो की मौत हो गयी है। अधिकारी ने बताया है कि आसमान छूती महंगाई से पार पाने के लिये पंजाब प्रांत में गरीबों के लिये मु्फ्त आटा योजना की शुरूआत हो गयी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *