पाकिस्तान में बलूच लिबरेशन आर्मी के हमले तेज, जुलाई में 7 बड़े हमलों में मारे गए 37 पाक जवान
इस्लामाबाद. बलूचिस्तान में पाकिस्तान आर्मी की बढ़ती बर्बरता के खिलाफ बलूच लिबरेशन आर्मी ने एक्शन लेना शुरू कर दिया है। बलूच लिबरेशन आर्मी ने जून में (कराची स्टॉक एक्सचेंज) में हमला कर यह साफ संदेश दे दिया था कि अ बवह पाकिस्तान आर्मी की बर्बरता को बर्दाश्त नहीं करेगा।
इतना ही नहीं बीएलए ने पाकिस्तान में कई हमलों को अंजाम देकर अपने इरादे साफ कर दिए है। जुलाई में बीएलए ने ऐसे 7 बड़े हमलों को अंजाम दिया जिसमें 37 पाकिस्तानी जवान मारे गए। (पाकिस्तान नेशनल इनिशिएटिव अगेंस्ट आर्गनाइज्ड क्राइम) ने एक रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि बीएलए के हमले अब बलोचिस्तान तक सीमित नहीं है। कराची स्टॉक एक्सचेंज पर बीएलए के (मजीद ब्रिगेड) ने हमले को अंजाम दिया था। इस हमले में 4 आतंकियों के अलावा 3 सिक्योरिटी गार्ड और एक पुलिस अफसर की मौत हुई थी।
बीएलए ने जुलाई में कई हमलों को अंजाम दिया इसमें ऐसे 7 बड़े हमले शामिल है जिसमें 37 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए जबकि दर्जनों घायल हुए। इसके अलावा इन हमलों में 7 मिलिट्री गाडि़यां तबाह हुई और 3 गनमैन मारे गए।

