पल्सर से कुचला मासूम को पैर की 5 हड्डियों में फैक्चर, मासूम बोला मम्मी गाड़ी वाले अंकल बहुत गंदे थे
ग्वालियर. तेज रफ्तार के शौकीन एक युवक ने सड़क पर खेल रहे मासूम को टक्कर मार दी। इतना ही नहीं सड़क पर गिरे मासूम के पैर पर मोटरसाईकिल चढ़ाते हुए हुए ले गया। घटना थाना इंदरगंज के रामबाग कॉलोनी में 3 दिन पूर्व की है। बच्चा घायल होने की वजह रविवार को परिजन इलाज कराने के बाद इंदरगंज थाने पहुंचे और शिकायत की है। बच्चे के पैर में रविवार को प्लास्टर चढ़वाया गया है। इसके बाद वह रोते हुए बोला -बाइक वाले अंकल बहुत गन्दे थे। पुलिस ने मोटरसाईकिल सवार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मोटरसाईकिल के नम्बर के आधार पर जांच की जा रही है।
क्या है पूरा घटनाक्रम
इंदरगंज शिंदे की छावनी रामबाग कॉलोनी निवासी ललित कुमार शाक्य एक प्राइवेट कंपनी में कर्मचारी है। घर पर पत्नी कल्पना शाक्य (30) और 3 साल का बेटा दक्ष उर्फ लक्ष्य था। 3 दिन पहले लक्ष्य घर के दरवाजे से निकलकर बाहर सड़क पर खेल रहा था। इसी समय गली में तेज रफ्तार में निकले बाइक नंबर MP07 MF-1271 के चालक ने मासूम को टक्कर मार दी। इतना ही नहीं टक्कर मारने के बाद सड़क पर गिरे बच्चे के पैर पर बाइक सवार गाड़ी चढ़ाता हुआ भाग गया।
आसपास रहने वालों ने बाइक का नंबर देख लिया और घायल बच्चे को अस्पताल पहुंचाया है। बच्चे के राइट साइड के पैर में पंजे से लेकर जांघ तक 4 से 5 जगह हड्डी टूटी है। 3 दिन तक घायल का इलाज चल रहा था। घायल का इलाज कराने के बाद मां कल्पना उसे लेकर इंदरगंज थाने पहुंची हैं और मामले की शिकायत की है। पुलिस ने घायल की मां की शिकायत पर बाइक सवार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
मोटरसाईकिल शिवम गुर्जर के नाम दर्ज है
जिस मोटरसाईकिल से मासूम को टक्कर मारी वह पल्सर मोटरसाईकिल है और उसके रजिस्ट्रेशन नम्बर को सर्च करने पर वह परिवहन विभाग की वेबसाइट पर किसी शिवम गुर्जर निवासी नदीगेट इन्दरगंज के नाम पर दर्ज है। पुलिस इसी आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है। मामले में इन्दरगंज थाना टीआई संतोष यादव का कहना है िकवह मोटरसाईकिल सवार का पता लगा रहे है। जल्द पकड़ा जायेगा।

