पदोन्न्त हुए निरीक्षकों को ADGP ने रिविन काटकर की लगाई DSP रैंक
ग्वालियर। पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा जारी आदेष में प्रदेष के 124 पुलिस निरीक्षकों को कार्यवाहक डीएसपी बनाया गया है, जिसमें से ग्वालियर जिले में पदस्थ निरीक्षक स्तर के पांच पुलिस अधिकारियों को कार्यवाहक उप पुलिस अधीक्षक के रैंक पर पदोन्न्ति दी गई है। पदोन्नत हुए निरीक्षकों को आज पुलिस कन्ट्रोल रूम ग्वालियर सभागार में आयोजित सादा समारोह में डी.श्रीनिवास वर्मा एवं एसएसपी अमित सांघी द्वारा रिविन काटकर डीएसपी की रैंक लगाई गई और सभी को भविष्य के लिए शुभकामनांए दी।
इस अवसर पर एडीजीपी ने पदोन्नत हुए अधिकारियों से कहा कि पदोन्न्ति से आपके कर्तव्यों में भी परिवर्तन आएगा और नई जिम्मेदारी तथा कार्यों में वृद्धि होगी जिन्हे आपको बखूबी निभाना होगा।
ग्वालियर जिले से विनायक शुक्ला, श्रीमती शैलजा गुप्ता, राजीव गुप्ता, विवेक अष्ठाना, बैजनाथ प्रजापति को निरीक्षक से कार्यवाहक डीएसपी बनाया गया है। जिसमें से विनायक शुक्ला को डीएसपी ग्रामीण ग्वालियर तथा बैजनाथ प्रजापति को कार्यवाहक डीएसपी यातायात ग्वालियर बनाया गया है। इसके अलावा श्रीमती शैलजा गुप्ता को पीटीएस तिघरा, राजीव गुप्ता एवं विवेक अष्ठाना को कार्यवाहक डीएसपी बनाकर गुना भेजा गया है।

