नेपाल में प्लेन क्रैश में 40 लोगों की मौत; फ्लाइट में 5 भारतीय भी थे सवार

पोखरा. नेपाल के पोखरा में रविवार की सुबह 72 यात्रियों को लेकर जा रहा यति एयरलाइंस का विमान पोखरा एयरपोर्ट पर क्रैश हो गया है। जानकारी के अनुसार इस एटीआर-72 प्लेन में 68 यात्री और 4 क्रू मेम्बर सवार थे। क्रैश होने के तत्काल बाद विमान में आग लग गयी। रेस्क्यू टीमें आग बुझाने और अन्दर से लोगों को निकालने की कोशिश कर रही हैं। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि इस हादसे में कितने यात्रियों की मौत हुई है।

मौसम विभाग के अनुसार खराब मौसम की वजह से विमान एक पहाड़ी से टकरा गया। क्रैश होते ही इसमें धमाके के साथ आग लग गयली। आग की वजह से लोगों को निकालने के काम में परेशानी आ रही है। क्रैश की साइट एक नदी के पास बताई जा रही है।

यति एयरलाइंस के विमान ने काठमांडू से पोखरा के लिए उड़ान भरी थी। 72 सीटर इस ATR-72 विमान में 68 यात्री और 4 क्रू मेंबर्स, यानी कुल 72 लोग सवार थे। विमान पोखरा के समीप ही पहुंचा था कि एक पर्वतीय क्षेत्र में हादसे का शिकार हो गया । नेपाली मीडिया के मुताबिक ये दुर्घटना पोखरा के पुराने डोमेस्टिक एयरपोर्ट और पोखरा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बीच हुई है। काठमांडू पोस्ट के मुताबिक यति एयरलाइंस के प्रवक्ता सुदर्शन बरतौला ने बताया है कि विमान में 68 यात्री सवार थे. बताया जा रहा है कि हादसा खराब मौसम के कारण हुआ । यति एयरलाइंस का यात्री विमान एक पहाड़ी से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पहाड़ी से टकराने के बाद विमान नदी में गिर गया। जिस जगह हादसा हुआ है, वहां से काफी देर तक धुंए का गुबार उठता नजर आया। हादसे की खबर पर एयरलाइंस के साथ ही एयरपोर्ट अथॉरिटी, सुरक्षाबल और आपदा राहत दल भी एक्टिव मोड में आ गए।

रेस्क्यू टीम मौके पर, बचाव कार्य जारी
पोखरा के समीप हुए विमान हादसे की खबर पाकर तुरंत ही रेस्क्यू टीम को मौके की ओर रवाना किया गया । रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है। खराब मौसम और भौगोलिक लिहाज से कठिन इस इलाके में रेस्क्यू में भी टीम को परेशानी हो रही है।

