नितिन गडकरी बोले ओरछा को अयोध्या से जोड़ा जायेगा, रामराजा मंदिर इलाके का विकास काशी और उज्जैन के कॉरिडोर जैसा होगा-मुख्यमंत्री
ओरछा. मध्यप्रदेश में रामराजा सरकार की नगरी ओरछा को राम जन्मभूमि अयोध्या से जोड़ा जायेगा। केन्द्रीय सड़क और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने इसका ऐलान किया। गड़करी ने सोमवार को ओरछा में 6800 करोड़ रूपये की लागत से 550 किमी की 18 सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा है कि रामराजा मंदिर इलाके का विकास काशी और उज्जैन के कॉरिडोर जैसा करेंगे और मुख्यमंत्री ने ओरछा में रामराजा लोक और चित्रकूट में वनवासी राम लोक का निर्माण करने का ऐलान किया।
नितिन गडकरी ने कहा है कि जब अयोध्या में भव्य राममंदिर बन रहा है तो उसके अनुसार सड़कें भी बनाई जायेगी। उन्होंने कहा है कि 4 हजार करोड़ की लापगत से 84 कोशी पथ बनाया जा रहा है। आसपास की सभी प्रमुख सड़कों को जोड़ा जायेगा। पैदल पथ पर कालीन की तरह हरी घास लगायी जायेगी। ओरछा के आसपास के सभी मार्गो को बनाने के समय भगवान श्रीराम का इतिहास भी तस्वीरों के जरिये दिखाया जायेगा। ओरछा और पीताम्बरा पीठ में लाखों लोगों की आवाजाही को देखते हुए भूमि अधिग्रहित कर यात्रियों के लिये फूड मॉल बनाये जायेंगे और यहां के सभी तीर्थस्थलों की सड़कों के आसपास सुन्दर घासयुक्त फुटपाथ बनाये जायेंगे। उन्होंने कहा है कि मुझे बहुत खुशी है कि बुन्देलखंड की धरती और राजाराम की नगरी ओरछा में आने का मौका मिला। ओरछा और चित्रकूट को अन्य शहरों से जोड़ने के लिये लगभग 70 हजारा करोड़ के रोड के काम कर रहे हैं।
सड़कों से पूरे बुन्देलखंड में बेहतर कनेक्टिविटी होगी-मुख्यमंत्री
इससे पहले मुख्यमंत्री जैसे ही ओरछा पहुंचे, उन्होंने मीडिया से चर्चा की और कहा कि 6हजार 800 करोड़ की लागत की सड़कें बुन्देलखंड को मिलने वाली है। यह सौगातों की बौछार है बल्कि बौछार नहीं घनघोर सौगातें हैं। इन सड़कों के बनने से पूरे बुन्देलखंड की कनेक्टिविटी बेहतर होगी। केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी को धन्यवाद देते हुए सीएम ने उनका आभार व्यक्त किया है। सीएम ने कहा है कि पूरे बुन्देलखं डमें सड़कों का जाल होगा या जल जीवन मिशन की बात हो या हर खेत में सिंचाई के लिये केन और बेतवा की सौगात हो। सभी भाजपा की सरकार ने ही दी है और इसके लिये पीएम नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद देता हूं।

