Latestराज्यराष्ट्रीय

बोर्डिंग के दौरान केबिन क्रू के साथ बदसलूकी का मामला, विमान से उतारे गये दोनों यात्री

नई दिल्ली. एक बार फिर विमान में यात्री द्वारा बदसलूकी का मामला सामने आया है। दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट की फ्लाइट में एक यात्री ने केबिन क्रू के साथ अनुचित व्यवहार किया। इसके बाद एयरलाइन्स ने यात्रा कर रहे यात्री और सहयात्री को विमान से उतार दिया और उन्हें सुरक्षा दल के हवाले कर दिया। स्पाइसजेट एयरलाइंस ने अपने बयान में कहा कि ये घटना 23 जनवरी को दिल्ली-हैदराबाद फ्लाइट में हुई है। दिल्ली में बोर्डिंग के दौरान एक यात्री ने अनुचित तरीके से व्यवहार किया और केबिन क्रू को परेशान किया।

एयरलाइन ने लिया एक्शन
इस घटना के बाद केबिन क्रू ने पीआईसी और सुरक्षा कर्मचारियों को इसकी जानकारी दी। एयरलाइन ने इसे गंभीरता से लेते हुए उक्त यात्री औ1र एक सहयात्री, जो एक साथ यात्रा कर रहे थे, को उतार दिया गया और सुरक्षा दल को सौंप दिया। हाल ही में फ्लाइट में इस तरह की कई घटनाएं सामने आई हैं और DGCA ने विमान कंपनियों को सख्ती बरतने और मामले को तुरंत रिपोर्ट करने का निर्देश दिया है।

पहले भी हुई है ऐसी घटनाएं
इससे पहले 5 जनवरी को नई दिल्ली से गोवा जाने वाली गो फर्स्ट फ्लाइट में दो विदेशी यात्रियों ने कथित तौर पर महिला फ्लाइट अटेंडेंट के साथ दुर्व्यवहार किया था। विदेशी यात्रियों ने कथित तौर पर एक एयर होस्टेस से साथ बैठने को कहा और एक अन्य एयर होस्टेस से अश्लील बातें कही थीं। दोनों यात्रियों को हवाईअड्डा सुरक्षा एजेंसी सीआईएसएफ को सौंप दिया गया था और मामले की सूचना डीजीसीए को दी गई थी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *