निगम कर्मचारी बोला-मेरी पत्नी से बचाओ, मेरठ कांड की तरह हत्याकर ड्रम में सीमेंट से चुनवाने की देती है धमकी
ग्वालियर. नगरनिगम कर्मचारी ने एसएसपी की जनसुनवाई में मदद की गुहार लगाई है। कर्मचारी ने पत्नी पर अन्य किसी युवक से प्रेम संबंध होने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि पत्नी उसे मेरठ के सौरभ की तरह प्लास्टिक के ड्रम में मारकर सीमेंट में चुनवा देने की धमकी दी है। कहती है किसी को पता भी नहीं चलेगा तू कहां चला गया।
पीडि़त ने 15 वर्ष पूर्व परिवार से लड़कर लव मैरिज की थी। महिला के पहले पति से 2 बेटियां को भी अपनाया थाि। लेकिन कुछ वक्त से यह एक अन्य लड़के के साथ लिव-इन-रिलेशन में रह रही है। पुलिस अधिकारियों ने मामले जांच कर कार्यवाही के लिये संबंधित थाने को निर्देशित किया है।
क्या है मामला
शहर के कंपू थाना स्थित जैन पेट्रोल पंप के पास गड्ढे वाला मोहल्ला निवासी अजय डागौर मंगलवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में चल रही जनसुनवाई में पहुंचा। उसने खुद को पत्नी प्रताड़ित बताया। अजय ने पुलिस अफसरों को बताया कि वह नगर निगम में सफाई कर्मचारी है। आठ हजार रुपए प्रतिमाह कमाता है। 15 साल पहले अजय ने सोनिया नाम की एक महिला से प्रेम विवाह किया था। सोनिया पहले से शादीशुदा थी और पहले पति से उसकी दो बेटियां थीं। पत्नी के साथ उसने उसकी दोनों बेटियों को भी अपनाया था। सब कुछ ठीक चल रहा था। हम दोनों का एक छह साल का बेटा भी है। लेकिन तीन साल पहले पत्नी की जिंदगी में एक नया लड़का आया। उससे दोस्ती होते ही वह मुझे परेशान करने लगी। बेटा और दोनों बेटियों को लेकर उसके साथ लिव-इन-रिलेशन में रह रही है।
कहती है मारकर शरीर के टुकड़े ड्रम में सीमेंट से चुनवा दूंगी
अजय ने बताया है कि उसकी पत्नी कई बार उस पर हमला कर चुकी है, 5 लाख रूपये की मांग कर रही है। कहती है यह नहीं मिले तो बेटियों से झूठे आरोप लगवाकर फंसवा दूंगी। इसके बाद भी नहीं माना तो मेरठ के सौरभ की तरह तेरे टुकडे-टुकडे कर ड्रम में भरकर ऊपर से सीमसेंट डालकर चुनवा दूंगी और पता भी नहीं चलेगा तू कहां गायब हो गया।

