LatestNewsराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

निःस्वार्थ भाव से करें दूसरों की सेवा -गुरपाल सिंह अहलूवालिया

ग्वालियर विश्व रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी शाखा ग्वालियर द्वारा वर्ष भर दूसरों को रक्त देने वाले रक्तवीरों व सामाजिक संस्थाओं का सम्मान किया गया। इस अवसर पर मप्र उच्च न्यायालय खण्डपीठ ग्वालियर के न्यायमूर्ति गुरपाल सिंह अहलूवालिया, अध्यक्षता प्रधान महालेखाकार मध्य प्रदेश ग्वालियर सुश्री गीताली तारे,  आध्यात्मिक गुरू संत कृपाल सिंहए कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह सहित शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
इस अवसर न्यायमूर्ति गुरपाल सिंह अहलूवालिया ने कहा कि आपके निःस्वार्थ भाव से किये गए कार्यों के कारण ही हम विश्व रेडक्रॉस दिवस मना रहे हैं। दूसरों की सेवा करना व जरूरत के समय काम आना इससे बडा पुण्य का कार्य नहीं हैं। हम प्रण करें कि दूसरों के साथ ऐसा व्यवहार न करें जो हम अपने लिए नहीं चाहते। उन्होंने कहा कि हम भी चाहते हैं कि कोई अपराधी न बने परंतु चाहने से कुछ नहीं होता इसके लिये जागरूकता बहुत जरूरी है। इसी प्रकार ब्लड डोनेशन के लिये जागरूकता फैलायें जिससे ज्यादा से ज्यादा जरूरतमंद को ब्लड उपलब्ध हो सके। हम मनुष्य बनेए दयालु बनेंए कृपालु बनें इस पर कार्य करें।
इस अवसर पर प्रधान महालेखाकार सुश्री गीताली तारे ने कहा कि समाज में ऐसे बहुत से लोग हैं जिनको सहायता की आवशयकता है। अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति को भी ब्लड उपलब्ध हो सके इसके लिये हम भी अपने विभाग में ब्लड डोनेशन के लिये जागरूकता अभियान चलाकर ब्लड डोनेशन करवायेंगें।
कलेक्टर ने कहा कि ग्वालियर रेडक्रॉस प्रदेश में अच्छा कार्य कर रहा है। हम उनकी मदद करते हैं जिनकी हालात ठीक नहीं हैए आपके इस पुनीत कार्य से जो ब्लड एकत्रित किया जाता हैए इसका उपयोग जरूरत मंद के लिये किया जाता है। कोरोना काल में रेडक्रॉस ने बहुत अच्छा कार्य किया है।
इसके साथ ही ब्लड डोनेशन करने वाले रक्तदान वीरों व सामाजिक संस्थाओं का सम्मान किया गया। जिनमें संजीव निगोतिया,  राजू खत्री, सुधीर त्रिपाठी,  श्रीमती सुरभि गुप्ता,  अनिल गुप्ता,  डॉ संजय कुमार पाण्डे,  धीरज गुप्ता,  हरभजन सिंह,  अमित अग्रवालए राम निरंकारी, नवीन पराण्डे,  हरीश मेवाफरोस, सुधीर दुरापे तथा 40 सामाजिक संस्थाओं का सम्मान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al matbet matbet giriş pokerklas betpas maximcasino pashagaming pashagaming egebet casibom casinolevant virusbet ultrabet grandpashabet royalbet perabet matbet kralbet perabet perabet giriş meritbet meritbet giriş