LatestNewsराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

नागपुर तक चलेगी इंदौर-भोपाल वंदे भारत ट्रेन

इंदौर. मध्य प्रदेश की वाणिज्यिक राजधानी इंदौर से महराष्ट्र के प्रमुख शहर नागपुर तक वंदे भारत ट्रेन चलेगी। यहां नई ट्रेन नहीं चलाई जाएगी। इंदौर-भोपाल के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन को नागपुर तक बढ़ाया जा रहा है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और इंदौर विधानसभा क्षेत्र एक के भाजपा प्रत्याशी कैलाश विजयवर्गीय के आग्रह पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसे मंजूरी दी है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दो दिन पहले इंदौर के लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन का दौरा कर बाणगंगा की तरफ रेलवे स्टेशन के निर्माण को मंजूरी दी थी। इस दौरान इंदौर से भोपाल के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन को नागपुर तक बढ़ाने की मांग भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विजयवर्गीय ने की थी।
समय, ठहराव और किराए की जल्द होगी घोषणा
रविवार को भाजपा नेता विजयवर्गीय ने ट्वीट कर इंदौर-भोपाल वंदे भारत ट्रेन को नागपुर तक चलने की जानकारी दी। हालांकि, रेलवे ने नागपुर तक के समय, ठहराव और किराए की जानकारी जारी नहीं की, जल्द ही इसकी घोषणा हो सकती है। इंदौर से सुबह 6.30 बजे ट्रेन रवाना होकर उज्जैन स्टाफ देने के बाद सुबह 9 बजे भोपाल पहुंचती है। नागपुर तक ट्रेन चलाने पर यह दोपहर दो से ढाई बजे के करीब नागपुर पहुंचेगी। इसके बाद देर रात भोपाल होते हुए इंदौर आएगी।
इंदौर के साथ भोपाल को भी होगा फायदा
वंदे भारत ट्रेन को नागपुर तक बढ़ाने से इंदौर के अलावा भोपाल को भी फायदा होगा। भोपाल के सैकड़ों यात्री भी कम समय में नागपुर आना-जाना कर सकेंगे। नागपुर क्षेत्र से महाकाल लोक दर्शन करने वालों को भी आवागमन की आसान सुविधा मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al matbet matbet bahiscasino betsat betsat pashagaming pashagaming betpas betpas giriş ngsbahis perabet perabet giriş