Latestराज्यराष्ट्रीय

नर्सिंग परीक्षाओं पर रोक जारी रहेगी

ग्वालियर. मध्य प्रदेश में नर्सिंग परीक्षाओं पर लगी रोक फिलहाल बरकरार रहेगी। हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने मंगलवार को यह फैसला सुनाया। प्रदेश में नर्सिंग परीक्षाओं को कराने के लिए कोर्ट में अपील दायर की गई थी। कोर्ट की डबल बेंच ने मंगलवार इस अपील पर सुनवाई की। कोर्ट ने कहा कि बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ नहीं किया जा सकता। बता दें कि 27 फरवरी को ग्वालियर हाईकोर्ट ने नर्सिंग परीक्षाओं पर रोक लगाई थी, जबकि 28 फरवरी से प्रदेश में परीक्षाएं होनी थीं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *