Newsराजनीतिराज्य

एएसपी ने परेड की सलामी ली और पुलिस लाईन का निरीक्षण

ग्वालियर। मंगलवार को एएसपी ऋषिकेष मीणा द्वारा पुलिस लाईन में आयोजित साप्ताहिक परेड की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण भी किया गया। इस दौरान उन्होने पुलिस कर्मियों के परेड अभ्यास को देखा साथ ही उन्हे आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये। इसके उपरान्त उन्होने पुलिस लाईन में मौजूद शाखाओं को निरीक्षण भी किया। इस दौरान पुलिस के लगभग 250 पुलिस अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
मंगलवार की सुबह पुलिस लाईन स्थित परेड ग्राउण्ड पहुंचकर सर्वप्रथम साप्ताहिक जनरल परेड की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया। परेड का नेतृत्व रक्षित निरीक्षक रणजीत सिंह द्वारा किया गया। परेड निरीक्षण के दौरान उनके द्वारा परेड में मौजूद जवानों के टर्नआउट को चेक किया गया साथ ही उन्होने कहा गया कि आपके द्वारा धारण की गई वर्दी सदैव साफ-सुथरी होनी चाहिए। यह वर्दी ही आपको आमजन से अलग करती है तथा समाज में सम्मान दिलाती है। इसलिए आपको भी इसका मान रखने की आवश्यकता है। पुलिस के प्रत्येक जवान के अन्दर वर्दी का जज्बा व कर्तव्य परायणता दिखाई देनी चाहिए।

परेड के उपरान्त एएसपी के द्वारा पुलिस लाईन में मौजूद शाखाओं का भी निरीक्षण किया गया और साफ-सफाई तथा दस्तावेजों के रखरखाव संबंधी आवष्यक निर्देष दिये। निरीक्षण के दौरान उनके द्वारा पुलिस लाईन की एमटी शाखा में शासकीय वाहनों रखरखाव संबंधी जानकारी प्राप्त की गई साथ ही जिले के थानों, क्राईम ब्रांच, यातायात व अन्य शाखाओं को प्रदाय शासकीय दो पहिया वाहनों की समीक्षा की गई। परेड के दौरान उनके द्वारा शासकीय 2 पहिया वाहनों का निरीक्षण किया जाकर उनकी उपयोगिता को जाना और रक्षित निरीक्षक को निर्देशित किया गया कि ऐसे शासकीय वाहन जो बिना किसी उपयोगिता के चलाए जा रहे हैं उन्हे तत्काल पुलिस लाइन में जमा कराया जाए जिससे उसका उपयोग कानून व्यवस्था ड्यूटी तथा अन्य कार्यों में लिया जा सकेे। इसके अलावा उनके द्वारा शासकीय वाहन का उपयोग कर रहे पुलिस कर्मियों को उक्त वाहन का रखरखाव अच्छे से रखने के निर्देश दिये गये। इसके उपरान्त एएसपी द्वारा पुलिस लाइन में स्थित शासकीय अस्पताल में पदस्थ चिकित्सकों को अपने स्टॉफ के साथ शासकीय एम्बूलेंस से जिले के समस्त थानों में जाकर वहां तैनात पुलिस बल का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण करने के निर्देष दिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *