LatestNewsराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

नरेंद्र सिंह तोमर प्रत्याशी घोषित होने के 10 दिन बाद भी दिमनी नहीं गए

मुरैना. बीजेपी ने अपनी दूसरी लिस्ट में मुरैना की दिमनी विधानसभा से केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को प्रत्याशी घोषित कर दिया है। नरेंद्र सिंह तोमर प्रत्याशी घोषित होने के बावजूद दिमनी विधानसभा से दूरी बनाए हुए हैं। नरेंद्र सिंह तोमर मुरैना जिले की अलग-अलग विधानसभाओं में पहुंचकर कार्यक्रम और सभा में शामिल हो रहे हैं लेकिन वे दिमनी विधानसभा में प्रवेश करने को फिलहाल तैयार नहीं हैं। 25 सितंबर को बीजेपी ने अपने 39 प्रत्याशियों की सूची जारी की थी। इस सूची में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का नाम भी शामिल था। नरेंद्र सिंह तोमर को मुरैना की दिमनी विधानसभा सीट से बीजेपी ने अपना प्रत्याशी घोषित किया है। प्रत्याशी घोषित होने के बावजूद नरेंद्र सिंह तोमर दिमनी विधानसभा में सक्रिय नजर नहीं आ रहे हैं। बीजेपी की दूसरी सूची के 11 दिन हो गए हैं लेकिन नरेंद्र सिंह तोमर अभी तक दिमनी नहीं गए हैं।
दिमनी से दूरी क्यों
हालांकि नरेंद्र सिंह तोमर मुरैना जिले की अन्य जगहों पर पहुंच रहे हैं लेकिन दिमनी विधानसभा से दूरी बना रखी है। पिछले दिनों नरेंद्र सिंह तोमर सबलगढ़ विधानसभा में पहुंचे थे और यहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया था। इसके अलावा नरेंद्र सिंह तोमर बीते रोज मुरैना में पहुंचे और यहां मेडिकल कॉलेज के भूमि पूजन में शामिल हुए। इतना ही नहीं दिमनी से लगी हुई अंबाह विधानसभा के पोरसा इलाके में पहुंचकर नरेंद्र सिंह तोमर ने केंद्रीय विद्यालय के लिए भी भूमि पूजन किया। वह दिमनी विधानसभा को हेलीकॉप्टर से ऊपर से ही देखकर निकल गए।
दिमनी विधानसभा से प्रत्याशी बनाए जाने पर खुश नहीं
गुरुवार यानी 5 अक्टूबर को भी केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर मुरैना मुख्यालय पर नगर निगम मुरैना के कार्यक्रम में शामिल हुए। दिमनी विधानसभा में पहुंचने का अभी तक नरेंद्र सिंह तोमर का कोई मूड नजर नहीं आ रहा है। इसके पीछे की अलग-अलग वजह निकलकर सामने आ रही है। चर्चा यह भी है कि नरेंद्र सिंह तोमर खुद को दिमनी विधानसभा से प्रत्याशी बनाए जाने पर खुश नहीं चल रहे। उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उन्हें विधानसभा में चुनाव लड़ना पड़ेगा लेकिन पार्टी के निर्णय के आगे नतमस्तक हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al matbet pashagaming pashagaming perabet perabet giriş matbet matbet giriş padişahbet virusbet virüsbet pokerklas perabet betsilin jojobet betpas madridbet