नमामि गंगे प्रोजेक्ट में हुरावली -सिरोल मार्ग को शामिल करने की हो रही तैयारी
ग्वालियर. मुरार नदी के जीर्णोद्वार के दौरान बाधाओं को दूर करने के लिये राष्ट्रीय गंगा मिशन के महानिदेशक के साथ सर्वे और बैठक होगी। आयुक्त अमन वैष्णव एक पत्र भेजकर महानिदेशक को बुलाया है। जिससे इस प्रोजेक्ट में हुरावली -सिरोल मार्ग को शामिल कराया जा सके। यह मार्ग यदि इस प्रोजेक्ट से जुड़ जाता है। हुरावली -सिरोल थाना रोड़ पर बनी पुलिस के ऊपर सड़क पुल बन सकेगाग। पिछले दिनों तेज बहाव की वजह से पुलिया टूट गयी थी। जिस कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था।
राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के अंतर्गत नमामि गंगे प्रोजेक्ट में मुरार नदी को शामिल किया गया है। इस परियोजना के तहत 22.19 करोड रूपये की लागत से काम हो रहा है। दूसरे चरण में क्या-क्या काम होगा। इस पर दोनो अधिकारियों में चर्चा होगी। पहले चरण का काम को और स्पीड देने पर चर्चा होगी।
हुरावली -सिरोल पर पुल का निर्माण
मुरार नदी में सीवर आउट फॉल की पहचान और समाधान, मुरार नदी में अतिक्रमणों की पहचान। दूसरे चरण के लिये बोली पर चर्चा। हुरावली सिरोल मार्ग पर 3.68 करोड के पुल का निर्माण प्रोजेक्ट की राषि से कराने पर चर्चा होगी।

