LatestNewsराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

नकली दूध बनता है केमीकल, शैम्पू, हाईड्रोजन पैराक्साइड से, डॉक्टर बोले-नकली दूध डेमैज करता है किडनी

नकली दूध बनाने वाले के ठिकाने से बरामद केमिकलभिण्ड. लहार चाची का पुरा से पकड़ा गया नकली दूध का व्यापार करने वाला अब स्पेशल टॉक्स फोर्स (STF) के पास बड़े-बड़े खुलासे कर रहा है। आरोपी राजू उर्फ रामवीर चौहान को STF  ने कोर्ट में पेश कर 3 दिन की रिमांड पर लिया है। यहां पूछताछ में उसने खुलासा किया है कि किसी तरह 20लीटर दूध के साथ शैम्पू, केमीकल, सर्फ, माल्टोज और हाइड्रोजन पर ऑक्साइड मिलाकर एक टैंकर दूध तैयार कर देता था। नकली दूध को बैलंस देने के लिये वह क्रीम दूध का उपयोग करता था। इसका घोल बनाकर पूरा दूध तैयार किया जाता है। इस नकली दूध का वह शादी, पार्टी व कई कंपनियों को ठिकाने लगाता था। ग्वालियर के चीफ मेडीकल एंड हेल्स ऑफीसर (CMHO)डॉ. मनीष शर्मा की माने तो नकली व केमीकल युक्त दूध या कोई भी पदार्थ सबसे पहले किडनी पर असर डालता है। यही वजह है कि किड्नी फेल के केस अधिक आने लगे हैं। STF  पुलिस इस संबंध में अन्य साथियों को लेकर आरोपी से पूछताछ मे जुट गयी है।

यह है पूरा मामला
ग्वालियर STF की यूनिट ने भिंड चाची का पुरा लहार से राजू उर्फ रामवीर चौहान के कच्चे मकान में नकली दूध बनाने के अवैध कारोबार का खुलासा किया था। STF ने यहां से राजू को हिरासत में लिया था। 5 साल पहले गांव वालों से दूध लेकर राजू घर-घर बेचता था। इसमें मेहनत ज्यादा, कमाई कम थी। पर उसे जल्दी अमीर बनना था। इसी बीच उसे इटावा में नकली दूध बनाने का कारोबार के बारे में पता लगा। वहां जाकर उसने 15 दिन में इसने नकली दूध तैयार करने का तरीका सीखा और अब सिर्फ 30 मिनट में नकली दूध का टैंकर भर देता है। जब STF पुलिस ने इस नकली दूध के कारोबार को पकड़ा तो उसके ठिकाने से 50 किलो RM केमिकल, 30 किलो लिक्विड डिटर्जेंट, 19 कैन रिफाइंड सोयाबीन का तेल, 325 किलो वजनी, 13 बोरी माल्टोज पाउडर, 5 केन हाइड्रोजन पैराक्साइड, 7 किलो कास्टिक, 15 शैंपू पाउच, एक मोटर, 2 गैस चूल्हे, दो सिलेंडर और रिफाइंड तेल के 20 खाली पाउच मिले थे। इन केमिकल के जरिए राजू मिनटों में नकली दूध तैयार कर लेता था। टैंकर में करीब साढ़े पांच हजार लीटर दूध आता है।

केमिकल मिला दूध करता है किड्नी, नर्वस सिस्टम को डेमेज
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनीष शर्मा ने बताया कि इस केमिकल के दूध का लोगों पर गहरा प्रभाव पड़ सकता है। जिस कारण उन्हें जनलेवा बड़ी बीमारियां हो सकती है। केमिकल सबसे पहले किडनी पर असर करता है। इसके बाद नर्वस सिस्टम पर भी उसका असर होता है। किडनी फेल होने के मामले भी केमिकल युक्त खादय सामग्री के चलते बढ़े हैं। फिलहाल आरोपी राजू को नकली दूध बनाने घातक केमिकल कौन मुहैया कराता है। उससे थोक में नकली दूध के खरीदार कौन हैं। इस धंधे में उसके साथ कौन लोग शामिल हैं। यह खुलासा नहीं कर रहा है।
पुलिस का कहना
ग्वालियर STF के DSP रोबिन जैन ने बताया कि लहार में नकली दूध बनाते पकड़े गए राजू उर्फ रामवीर चौहान को ग्वालियर STF ने कोर्ट में पेश कर तीन दिन की रिमांड पर लिया है। उसने पूछताछ में कई राज खोले हैं। उसने पुलिस को बताया कि कैसे वह 15 से 20 लीटर दूध से एक टैंकर नकली दूध तैयार करता था। राजू को नकली दूध बनाने के लिए घातक केमिकल कौन मुहैया कराता है। उससे थोक में नकली दूध के खरीदार कौन हैं। इस धंधे में उसके साथ कौन लोग शामिल हैं। यह पूछताछ जारी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al superbetin pashagaming jojobet jojobet giriş instagram unban service instagram unban service matbet matbet