दो मोबाइल शॉप पर क्राइम ब्रांच की रेड, एप्पल की नकली एसेसरीज बेचते पकडें दो शॉप के संचालक हिरासत में
ग्वालियर. क्राइम ब्रांच पुलिस ने एप्पल कंपनी की नकली एसेसिरीज बेचने वाली 2 मोबाइल शॉप पर कार्यवाही की है। तलाशी में चार्जर, मोबाइल कवर समेत भारी तादाद में एप्पल की नकसी एसेसरीज मिली है।
कई दिनों से इन दोनों मोबाइल शॉप पर एप्पल के नकली एसेसरीज बेचने की शिकायत मिल रही थी। जिसकी शिकायत एप्पल के कर्मचारियों ने क्राइम ब्रांच पुलिस से की थी। क्राइम ब्रांच ने मौके से दो मोबाइल शॉप के संचालकों को भी हिरासत में ले लिया है।
क्राइम ब्रांच को मौके से मिले मोबाइल चार्जर सहित अन्य एसेसरीज
क्राइम ब्रांच एसआई रमाकांत उपाध्याय ने बताया कि एप्पल कंपनी के कर्मचारियों को काफी दिनों से ग्वालियर के महाराज बाड़ा के टोपी बाजार में स्थित हजारी मार्केट में दो मोबाइल शॉप पर कंपनी की डुप्लीकेट एसेसरीज बेची जाने की सूचना मिल रही थी। शिकायत के बाद क्राइम ब्रांच पुलिस की दो टीमों ने बुधवार शाम हजारी मार्केट में तिरुपति एसेसरीज और धाकड़ मोबाइल नाम की दो मोबाइल शॉप पर छापामार कार्रवाई की है। इस दौरान एप्पल कंपनी के कर्मचारी भी मौजूद थे।
तलाशी में दोनों मोबाइल शॉप से मोबाइल चार्ज, कवर, हेडफोन, ब्लूटूथ सहित अन्य एप्पल कंपनी की डूप्लीकेट एसेसरीज मिली है, जिन्हें जब्त कर लिया गया।
मौके से क्राइम ब्रांच पुलिस ने धाकड़ मोबाइल शॉप के संचालक नितिन और तिरुपति एसेसरीज के संचालक विशाल धाकड़ को हिरासत में लिया है। इन दोनों संचालकों के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

