देशभर के बैंकों में रहेगी हड़ताल, हड़ताल में 10 लाख से अधिक कर्मचारी होंगे शामिल
नई दिल्ली. पिछले दिनों पेश किये गये बजट में सरकार ने अगले वित्तीय वर्ष में 2 सरकारी बैंकों के निजीकरण का ऐलान किया था। अब सरकार के इस ऐलान का विरोध शुरू हो गया है। आपको बता दें कि बैंकों के निजीकरण के विरोध में 15-16 मार्च को राष्ट्रव्यापी हड़ताल का ऐलान किया गया है। यह हड़ताल यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के बैनर तले होगी। इस यूनियन के अंतर्गत 9 बैंक यूनियन आती है।
देश के प्रायवेट बैंक खुलेंगे
आमजनों के लिये काफी परेशानी भरा रहेगा। क्योंकि 13 और 14 मार्च को भी बैंक बन्द रहें। हालांकि प्रायवेट सेक्टर के बैंक खुले रहेंगे। जिनमें एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिन्द्रा बैंक औरा इंडसइंड बैंक भी शामिल हे। लेकिन देश के कुल बैंक खातों में इनकी हिस्सेदारी लगभग एक तिहाई है।
UFBU में शामिल 9 यूनियन
हड़ताल का नेतृत्व करने वाली UFBU संस्था 9 यूनियनों का नेतृत्व करती है। सदस्यों में ऑल इंडिया बैंक एम्प्लाइज एसोसिएशन (AIBEA), ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कन्फेडरेशन (AIBOC), नेशनल कन्फेडरेशन ऑफ बैंक इम्प्लॉइज (NCBE), ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन (AIBOA), बैंक एंप्लॉइज ऑफ इंडिया (BEFI), भारतीय राष्ट्रीय बैंक कर्मचारी महासंघ (INBEF), भारतीय राष्ट्रीय बैंक अधिकारी कांग्रेस (INBOC), नेशनल बैंक ऑफ बैंक वर्कर्स (NOBW) और नेशनल ऑर्गेनाइजेशन ऑफ बैंक ऑफिसर्स (NOBO) शामिल हैं।

