दूध के टैंकरों में ताला लगाएगी शिवराज सरकार, बहुत दिनों से हो रही घपलेबाजी
भोपाल. मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार दूध पर तालाबंदी करने जा रही है, ताले बंदी से मतलब दूधबंदी से कतई नहीं है बल्कि सरकार दूध में मिलावट पर रोक लगाने के लिए ऐसा कदम उठाने वाली है। पशुपालन एवं डेयरी विकास मंत्री प्रेम सिंह पटेल ने डेयरी फेडरेशन की गतिविधियों की समीक्षा करते हुए बताया कि ऐसा करने वाल मप्र देश का पहला राज्य होगा।
आपको बता दें कि दूध में मिलावट की शिकायत अक्सर सरकारी तंत्र को मिलती थी जिसे देखते हुए मंत्रालय ने ऐसा निर्णय लिया है। दूधर के टेंकरों में मिलावट को रोकने के लिए एमपी स्टेट को-ऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन दूध का संकलन करने वाले टेंकरों में डिजिटल लॉक और व्हीकल ट्रेकिंग सिस्टम लगाएगा।
पशुपालन एवं डेयरी विकास मंत्री प्रेम सिंह पटेल ने डेसरी फेडरेशन की गतिविधियों की समीक्षा की और कहा कि लम्बे समय से दूध के टेंकरों में मिलावट की शिकायतें मिल रही थी, मिलावट पर प्रभावी अंकुश लगाने और दूध की गुणवत्ता सरकार रखने के उद्देश्य से दूध टेंकरों पर डिजिटल ताले लगाने का फेसला लिया गया है। दूध एकट्ठा करने वाले टेंकरों में डिजिटल लॉक और व्हीकल ट्रेकिंग सिस्टम लगाया जागएा। मंत्री ने कहा कि ऐसा करने वाला देश हा पहला राज्य होगा मप्र।

