LatestNewsराजनीतिराज्य

दुल्हन के हाथों में लगी मेहंदी, दूल्हे ने बारात लाने से किया इंकार, थाने में एफआईआर दर्ज

ग्वालियर. दहेज के लिये एन वक्त पर शादी तोड़ दी गयी है। सोमवार 6 फरवरी को बारात आना थी। 2 दिन पूर्व इंजीनियर के मामा ने दुल्हन के घर जाकर 21 लाख रूपये नगद कैश देने की मांग रख दी। साफ शब्दों में कह दिया कि 21 लाख रूपये का इंतजाम कर सकते हो तो बारात आयेगी, नही तो रिश्ता नहीं होगा। बेबस पिता ने बेटी की होने वाली ससुराल के हर शख्स से फरियाद की, गुहार लगाई, लेकिन वह दहेज की मांग पर अड़ गये। बिना पैसे लिये शादी के लिये तैयार नहीं हुए। शादी 6 फरवरी को सोमवार को शहर के मुस्कान गार्डन से होना तय थी। कार्ड बंट चुके थे। गार्डन से लेकर कैटरिंग तक की बुकिंग हो चुकी थी। रिश्ता तोड़ने के बाद दुल्हन के परिजन ने महाराजपुरा थाने में एफआईआर दर्ज करायी।

क्या है पूरा मामला

अशोक कुमार शहर के महाराजपुरा स्थित आदित्यपुरम में रहते हैं। उनके एक बेटा (20) और बेटी (22) है। बेटी की शादी गोला का मंदिर प्रगति विहार निवासी मुनेंद्र शर्मा के साथ तय की थी। मुनेंद्र इंजीनियर है। इंजीनियर दामाद पाकर अशोक का परिवार काफी खुश था। यह रिश्ता मुनेंद्र के पिता राकेश शर्मा के साथ ही उसके मामा नीलेश शर्मा, मौसा सुरेश शर्मा, मां ऊषा देवी और भाई शैलेंद्र शर्मा के सामने उनकी सहमति से तय हुआ था। अशोक बताते हैं कि उस समय किसी ने कोई दहेज की मांग नहीं की। लेकिन, उन्होंने अपनी हैसियत अनुसार अच्छे से अच्छे इंतजाम किए थे। 2 अक्टूबर 2022 को दोनों की सगाई हुई। गोद भराई की रस्म भी निभा दी गई। तब तक सब कुछ ठीक था। सभी की सहमति से शादी का शुभ मुहूर्त 6 फरवरी 2023 का निकला था।

शादी के लिए युवती के पिता ने बहोड़ापुर में गार्डन सहित सभी तैयारियां पूरी करने के साथ ही मेहमानों तक को निमंत्रण पत्र भेज चुके थे। अचानक शादी टूटने से पूरा परिवार परेशान है। परिवार शादी की तैयारियों पर चार से पांच लाख रुपए खर्च कर चुका है। अचानक शादी टूटने से सबसे ज्यादा आहत लड़की है।

गार्डन-कैटरिंग बुक, कार्ड भी बांटे जा चुके थे
शादी के लिए युवती के पिता ने बहोड़ापुर में गार्डन सहित सभी तैयारियां पूरी करने के साथ ही मेहमानों तक को निमंत्रण पत्र भेज चुके थे। अचानक शादी टूटने से पूरा परिवार परेशान है। परिवार शादी की तैयारियों पर चार से पांच लाख रुपए खर्च कर चुका है। अचानक शादी टूटने से सबसे ज्यादा आहत लड़की है।

पुलिस का कहना
महाराजपुरा थाना प्रभारी पंकज त्यागी का कहना है कि शादी से ठीक पहले दहेज मांगने की शिकायत थाने में हुई है। FIR दर्ज करने के बाद जांच की जा रही है। साथ ही आरोपी पक्ष की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al holiganbet holiganbet holiganbet holiganbet grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet güncel grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş grandpashabet perabet perabet giriş perabet perabet giriş perabet perabet giriş cratosroyalbet padisahbet padişahbet grandpashabet holiganbet holiganbet giriş grandpashabet cratosroyalbet gameofbet romabet jojobet meritking holiganbet betgit 1win casinoroyal grandpashabet betpas goldenbahis