LatestNewsराज्य

दीपावली से लाड़ली बहनों को मिलेंगे 1500 रुपए, CM का बड़ा एलान

भोपाल. सीएम मोहन यादव इंदौर के दौरे पर है इस दौरान मुख्यमंत्री ने बडा बयान देते हुए राज्य की लाडली बहनों को एक और सौगात दी है। बीते दिनों सीएम मोहन यादव ने ऐलान किया था कि लाडली बहनों को मिलने वाली मासिक राशि को धीरे-धीरे बढापया जाएगा। अब सीएम मोहन यादव ने तारीख का भी ऐलान कर दिया है।
दीपावली से 1500 रुपये, 2028 तक 3 हजार
इंदौर दौरे के दौरान सीएम मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश की लाडली बहनों को इसी साल दीपावली से 1500 रुपये मिलेंगे साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि इस राशि साल 2028 तक बढाकर 3 हजार रुपये किया जाएगा। जानकारी हो कि लाडलीबहना योजना के तहत मिलने वाली राशि की 25वीं किस्त बीते सोमवार यानी 16 जून को मिली थी।
रक्षाबंधन पर बहनों को शगुन
प्रदेश की एक करोड़ 27 लाख लाड़ली बहनों के खातों में 1,250 रुपये के हिसाब से राशि सरकार के द्वारा प्रदान की गई थी। जानकारी हो कि मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस दौरान यह भी कहा था कि इस बार रक्षाबंधन पर बहनों को 1250 के साथ 250 रुपये का शगुन भी मिलेगा। उन्होंने कहा था कि रक्षाबंधन का त्योहार महिलाएं इसबार धूमधाम से मनाएं। अब उनका यह भी ऐलान हो गया है कि यह राशि दीपावली से 1500 हो जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al holiganbet betparibu betparibu giriş casibom virüsbet kalebet perabet pashagaming virusbet perabet perabet giriş perabet perabet giriş egebet madridbet madridbet giriş imajbet imajbet giriş pashagaming giriş marsbahis marsbahis giriş