LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

दीपावली पर ट्रेनों में Waiting ticket मिलना बंद, टूट गए सारे रेकॉर्ड

भोपाल. दीपावली पर घर आने-जाने वालों की खासी फजीहत होने वाली है। इस बार ट्रेनों क बुकिंग ने सारे रेकॉर्ड तोड दिए है। अधिकांश ट्रेनों में बुकिंग ओवरलोड होने से रेलवे ने कई ट्रेनों में वेटिंग की बुकिंग बंद कर दी है। इधर बस और एयरलाइंस कंपनियों ने किराया तीन से पांच गुना तक बढा दिया है। 18 को धनतेरस और 20 अक्टूबर को दीपावली है। ऐसे में 17-18 अक्टूबर से दिल्ली, मुंबई, पुणे से इंदौर आने और 25 और 26 अक्टूबर को इंदौर से इन शहरों की ओ जाने वालों की भीड है। 17-18 अक्टूबर को इंदौर से ग्वालियर और रीवा जाने तो 25-26 तारीख को इन शहरों से इंदौर आने की भी यही स्थिति है।
दिल्ली-इंदौर में 17 को सेकंड एसी की बुकिंग नहीं
17 से 18 अक्टूबर को मुंबई, पुणे, दिल्ली से इंदौर आने के लिए ट्रेन के टिकट नहीं है। 17 अक्टबर को मुंबई से इंदौर अवंतिका एक्सप्रेस और पुणे से इंदौर दौंड एक्सप्रेस की सभी श्रेणियों की बुकिंग बंद है। दिल्ली से इंदौर में 17 को सेकंड एसी की बुकिंग बंद है तो अन्य श्रेणियों में 100 तक वेटिंग है। 25 को इंदौर से मुंबई अवंतिका एक्सप्रेस में सेकंड और फर्स्ट एसी की बुकिंग बंद है। इसी ट्रेन में 26 को स्लीपर में 120 वेटिंग है और सभी श्रेणी की बुकिंग बंद है।
इंदौर-पुणे दौंड एक्स. में 25 को स्लीपर में 144 वेटिंग और बाकी की बुकिंग बंद है। ट्रेन में 18 को भी यही स्थिति है। इंदौर-नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस में 25 को थर्ड, सेकंड व फर्स्ट एसी की बुकिंग नहीं हो रही है। डॉ आंबेडकर नगर-नई दिल्ली ट्रेन में सेकंड और फर्स्ट एसी की बुकिंग बंद है। भिंड-रतलाम एक्स. में दोनों दिन की बुकिंग बंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al padişahbet padişahbet giriş