Newsमप्र छत्तीसगढ़

PWd के पूर्व मुख्य अभियंता के घर लोकायुक्त का चार ठिकानों पर छापे की कार्यवाही

भोपाल. लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के पूर्व मुख्य अभियंता जीपी मेहरा के भोपाल स्थित मणिपुरम आवास पर गुरूवार की सुबह लोकायुक्त की टीम ने छापा मारा। यह कार्यवाही भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच की तहत की गयी है। जीपी मेहरा पर अपने कार्यकाल के दौरान विभागीय ठेकों और निर्माण कार्यो में गड़बडि़यों के आरोप है। इन्हीं आरोपों की जांच करते हुए लोकायुक्त की टीम गुरूवार की सुबह पुलिस बल के साथ उनके घर पहुंची और तलाशी शुरू की है।
जीपी मेहरा के 4 ठिकानों पर छापे
मेहरा के एक साथ चार ठिकानों पर छापा मारा गया है, जिसमें गोविंदपुरा स्थित बंगला, बावड़िया कला स्थित बंगला सोहागपुर स्थित घर और मणिपुरम स्थित बंगला शामिल है। मणिपुरम कॉलोनी और बावड़िया स्थित बंगले से बड़ी संख्या में केश और सोने के जेवरात मिले हैं। इन दोनों ठिकानों पर केश गिनने के लिए मशीनें मंगानी पड़ी हैं। इसके अलावा टीम को प्रॉपर्टी से जुड़े दस्तावेज मिले हैं। इनमें मुंबई में खरीदी गई संपत्ति से जुड़े प्रमाण भी शामिल हैं। कार्रवाई सुबह 6 बजे से लगातार जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al padişahbet padişahbet giriş