दीपावली की शुरुआत रंगोली बनाकर की -गायक कलाकार मित्र समूह के सदस्यों ने की

ग्वालियर स्मार्ट सिटी के ऑफिस परिसर में सदस्यों ने विशाल रंगोली निर्मित की । इस रंगोली बनाने में ग्वालियर शहर की दो विशेष महिलाओं ने भी अपना योगदान दिया 1) कलेक्टर रुचिका चौहानऔर 2) सीईओ स्मार्ट सिटी श्रीमती नीतू माथुर ।
गायक कलाकार मित्र समूह की ओर से अनुराधा घोड़के, डॉक्टर नीतू प्रसाद, हर्षदा गोखले, हर्षिका दुबे, अर्चना चौधरी, इंद्राणी दोहरे, डॉक्टर अर्चना दुबे, अमित गवाल्हेरकर, मोहिनी माहुलिकर का योगदान रहा, कार्यक्रम की परिकल्पना चीफ़ एडमिन सुरेश घोड़के की थी । मुख्य उद्देश्य भारतीय संस्कृति में रंगोली के महत्व को पुनर्जीवित करना और आगामी पीढ़ी को घर के बाहर रोजाना रंगोली बनाकर अपनी संस्कृति को जपना । गायक कलाकार मित्र समूह के सदस्य गायन के अतिरिक्त अन्य समाजसेवी प्रकल्पों में भी सहयोग करते हैं ।

