LatestNewsराष्ट्रीय

दिल्ली हिंसा में आईबी कर्मचारी अंकित शर्मा की हत्या

नई दिल्ली. उत्तर पूर्वी दिल्ली में नागरिकता कानून को लेकर फैली हिंसा में अब तक 20 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 180 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है। सोमवार से शुरू हुआ उपद्रवियों का तांडव बुधवार को भी जारी रहा। जाफराबाद से लेकर मौजपुर और इसके आसपास के अन्य इलाके बेहद कड़ी सुरक्षा में है। दिल्ली पुलिस हर गली मोहल्ले में जाकर गश्त कर रही है।
ताजा जानकारी
दिल्ली हिंसा में आईबी के कर्मचारी अंकित शार्मा की हत्या हो गई। वह कल से लापता था और दिल्ली के खजूरी खास में रहता था।
हालात बिगड़ने पर सेना की तैनाती क्यों नहीं हुई- सोनिया
दिल्ली में सदभाव बनाए रखने में दिल्ली सरकार भी नाकाम- सोनिया
दोषियों पर क्या कार्रवाई हुई, ये सरकार बताए-सोनिया
दिल्ली में हिंसा सोचा-समझा षड़यं, गृह मंत्री अमित शाह इस्तीफा दें- सोनिया
दिल्ली हाईकोर्ट में हिंसा पर सुनवाई जारी, कपिल मिश्रा का दिखाया गया वीडियो
जौहरीपुर क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने फ्लैगमार्च किया।
दिल्ली हिंसा में मरने वालों की संख्या 20 हुई और 189 लोग घायल
सुरक्षाबल बाबरपुर क्षेत्र में फ्लैगमार्च कर रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *