कमलनाथ और सिंधिया की लड़ाई देख सरकार के भविष्य का अंदाजा लगायें- अध्यक्ष वीडी शर्मा
भोपाल. प्रदेश भाजपा के नवनियुक्त अध्यक्ष वीडी शर्मा कहा कि गुटबाजी की भाजपा में कोई गुंजाइश नहीं है। यहां सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर काम करते है। भाजपा का काम न कभी सरकार गिराना रहा है न ही कोई प्रयास किए गए लेकिन जिस प्रकार की अंदरूनी लड़ाई सरकार के भीतर है उससे आप इंदाजा लगा सकते है कि सरकार का भविष्य क्या है।
भाजपा एक कार्यकर्ता आधारित संगठन है और कैडरबेस आर्गनाइजेशन होने के नाते व्यक्ति प्रमुख तो होता है लेकिन भाजपा में संगठन ही सबकुछ है जो सबसे नीचे का कार्यकर्ता है हमारा काम करने वाला तंत्र है यही भाजपा की सबसे बड़ी भूमिका निभाने वाला तंत्र है। मैं अध्यक्ष हूं लेकिन कार्यकर्ता के नाते काम करता हूं। तो भाजपा का कार्यकर्ता सशक्त और सक्षम है।

