दिल्ली स्टेडियम में कुत्ता घुमाने वाली आईएएस संजीव खिरवार का लद्दाख ट्रांसफर, पत्नी का अरूणाचल
नई दिल्ली. त्यागराज स्टेडियम में कुत्ता घुमाने वाले आईएएस पति-पत्नी का गुरूवार की शाम को ट्रांसफर कर दिया गया है। आईएएस संजीव खिरवार का ट्रांसफर लद्दाख तो उनकी पत्नी का रिंकू धुग्गा का तबादला अरूणाचल प्रदेश कर दिया गया है। इस मामले में गुरूवार की शाम को मुख्य सचिव ने गृह मंत्रालय को रिपोर्ट सौंपी थी। सूत्रों के अनुसार रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्यवाही जायेगी।
दरअसल, एक कोच ने दावा किया था कि वह पहले वह रात 8 से 8.30 बजे तक ट्रेनिंग करते थे। लेकिन अब उनको 7 बजे ग्राउण्ड खाली करने के लिये कह दिया जाता है। ताकि आईएएस अधिकारी वहां अपने कुत्ते संग टहल सके। कोच ने कहा था कि इससे उनकी ट्रेनिंग और प्रैक्टिस रूटीन में परेशानी पैदा हो रही है।
आपको बता दें कि 1994 बैंच के आईएएस अधिकारी संजीव खिरवार ने अपने ऊपर लगे आरोपों को गलत बताया था। उन्होंने यह तो कबूला था िकवह कभी-कभी कुत्ते को वहां टहलाने लेकर जाते हैं। लेकिन इस बात से मना किया था कि इससे एथलीट्स की प्रैक्टिस में रूकावट आती है।
दिल्ली सरकार के नियंत्रण वाला त्यागराज स्टेडियम 2010 में कॉमनवेल्थ गेम्स के लिये तैयार हुआ था। आज तक ने स्टेडियम प्रशासक अजीत चौधरी से भी इस पर बात की थी। उन्होंने कहा था कि स्टेडियम की टाइमिंग पहले 4-6 बजे तक थी। फिर गर्मी को देखते हुए इसे 7 बजे तक किया गया।

