Newsराजनीतिराज्य

दिल्ली में ISIS मॉड्यूल – घर में बम तैयार और यमुना किनारे टेस्टिंग, बैंक अकाउंट के लिये बसंती को मरियम बनाया

नई दिल्ली. दिल्ली पुलिस की टीमें 22 अगस्त को राजस्थान, यूपी और झारखंड पहुंची थी। तीनों राज्यों से 14 लोगों को हिरासत में लेने का दावा किया और यह सभी आतंकी संगठन अलकायदा के मॉड्यूल से जुड़े हुए है। इनका सरगना डॉ. इश्तियाक झारखंड की राजधानी रांची का रहने वाला है। इश्तियाक एक हॉस्पिटल में रेडियोलॉजिस्ट था।
9 अगस्त दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस समारोह से पूर्व दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आईएसआईएस के आतंकी रिजवान अली को गिरफ्तार किया था। रिजवान दिल्ली के दरियागंज का रहने वाला है। वह 12वीं कक्षा तक पढ़ा है। रिजवान का साथी शहनवाज आलम 2023 में गिरफ्तार हुआ था। 31 वर्ष का शहनवाज झारखंड के हजारीबाग का निवाी है।
14 दिन में दिल्ली पुलिस ने 2 बड़े आतंकी संगठनों के मॉड्यूल को दबोचा है। आईएसआईएस मॉड्यूल के रिजवान और शहनवाज के बारे में जानकारी एकत्र की । दिल्ली पुलिस की इंटरनल रिपोर्ट से पता चला है कि दोनों 2016 से साथ थे। अलग-अलग राज्यों में जाकर बम ब्लास्ट करने की प्रैक्टिस कर रहे थे। बम के लिये मेहंदी कोडवर्ड उपयोग करते थे।
आईएसआईएस के दोनों यूपी, उत्तराखंड, गुजरात, झारखंड और महाराष्ट्र में नेटवर्क तैयार कर रहे थे। इन लोगों ने बसंती नाम की नर्सिंग स्टूडेंट का धर्म बदलवाकर अपने मॉड्यूल में शामिल किया था। जानिये रिजवान और शाहनवाज के बार में क्या-क्या सामने आया है।
पाकिस्तान में ISI से जुड़े बाबर से कॉन्टैक्ट में था रिजवान
पुलिस रिजवान अली को डेढ़ साल से तलाश कर रही थी। रिजवान 5 भाई-बहनों में सबसे बड़ा है। वो सोशल मीडिया के जरिए लड़कों को जिहादी बना रहा था। एप के जरिए पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े फरहतुल्लाह बाबर से बात करता था। पिछले 3 साल में रिजवान और शाहनवाज गुजरात से लेकर मुंबई तक कई इलाकों में रेकी कर चुके थे।
इमरान और यूनुस से पूछताछ में शाहनवाज-रिजवान का नाम आया
दिल्ली पुलिस ने शाहनवाज आलम को 2 अक्टूबर, 2023 को गिरफ्तार किया था। उससे पूछताछ के आधार पर पुलिस ने एक रिपोर्ट बनाई थी। रिपोर्ट में शाहनवाज और रिजवान की डिटेल है।
शाहनवाज से पहले, जुलाई 2023 में पुणे में दो लोग इमरान खान और यूनुस खान अरेस्ट किए गए थे। दोनों ISIS मॉड्यूल के लिए काम कर रहे थे। इमरान और यूनुस से पूछताछ में ही शाहनवाज और रिजवान का नाम पता चला था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al coinbar coinbar giriş grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş güncel best online casinos in new zealand jasminbet jasminbet giriş meritking meritking giriş meritking güncel giriş jojobet jojobet giriş jojobet jojobet giriş meritking meritking giriş meritking güncel giriş holiganbet holiganbet giriş holiganbet güncel giriş jasminbet jojobet grandpashabet grandpashabet jojobet casibom holiganbet jojobet marsbahis grandpashabet jojobet casibom betpark alobet alobet giriş alobet güncel giriş betcio betcio giriş betcio güncel giriş perabet perabet giriş perabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet güncel giriş matbet matbet giriş matbet güncel giriş holiganbet holiganbet giriş holiganbet güncel giriş meritking meritking giriş meritking güncel giriş