दिल्ली के गोकुलपुरी में सीएए खिलाफ पत्थरबाजी में हेड कॉस्टेबल की मौत
नई दिल्ली. नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ दिल्ली के नॉथ ईस्ट जिले में रविवार को हुई हिंसा में 4 एफआईआर दर्ज कर ली गई है। इन 4 मामलों में से 2 मामले जाफराबाद और मौजपुर के है वहीं दयालपुर के 2 मामलों में एफआईआर दर्ज की गई है। जानकारी के अनुसार नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ हिंसा में 10 पुलिसकर्मी और 1 आम नागरिक को मिलाकर कुल 11 लोग घायल हो गए थे। हिंसा में 2 ऑटो रिक्शा, 3 बाइक और 5 गाडि़यों को भी निशाना बनाया गया था। इस बीच मौजपुर इलाके में हवाई फायरिंग करते एक शख्स का वीडियो सामने आया है।
मेट्रो स्टेशन पर भी दोनों पक्षों में जमकर पत्थरबाजी हुई
दिल्ली से जाफराबाद, मौजपुर में रविवार को एक ही सड़क पर नागरिकता संशोधन कानून के समर्थक और विरोधी गुट आमने-सामने आ गए थे। रविार सुबह जाफराबाद मेट्रो स्टेशन के पास बड़ी संख्या में महिलाएं प्रदर्शन के लिए इकट्ठा हो गई फिर दोपहर को जाफराबाद में पत्थरबाजी होने लगी। मौजपुर मेट्रो स्टेशन के पास भी दोनों पक्षों में जमकर पत्थरबाजी हुई फिर पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागकर स्थिति को कंट्रोल में किया। नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी को लेकर चांदबाग, जाफराबाद, खुरेजी, शाहीन बाग में प्रदर्शन हुआ।

