दिनदहाडे 5 हमलावरों ने युवक गोलिया दागी, युवक की घटनास्थल ही मौत
ग्वालियर. डबरा में 5 लोगों ने एक युवक पर 10 राउंड से अधिक फायर किये गये है। जिसमें 3 गोली लगने से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। इस गोलीबारी में वहीं खड़ा अन्य युवक घायल हो गये। घटना के बाद हमलावार भाग निकले। डबरा पुलिस ने 5 आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। डबरा शहर के जवाहर कॉलोनी निवासी 24 वर्षीय प्रशांत बघेल रात को अपने घर के बाहर ही खड़ा था। इस दौरान मोटरसाईकिल से आये 5 लोगों ने उस पर फायरिंग शुरू कर दी। हमलावरों ने लगभग 10 से अधिक गोलिया चलायी। इस हमले में प्रशांत को 3 गोलियां घायल प्रशांत को डबरा अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल राज को ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल में रेफर किया गया है।
फोन पर हुई गाली गलौज
मृतक प्रशांत के पिता इंदरसिंह बघेल की रिपोर्ट पर डबरा सिटी पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज किया है। जसपाल सरदार, सत्तार शाह, शिवम जोशी, मोहित यादव, धर्मेन्द्र करण के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। मृतक के नजदीकियों ने बताया कि 8 दिन पहले आरोपियों का प्रशांत के साथ विवाद हुआ था। उस बीच फोन पर गाली गलौज भी हुई थी। इसी विवाद को लेकर बाद में प्रशांत और आरोपियों का बैठकर राजीनामा भी हो गया था।
आक्रोशित लोग सड़क पर उतरे
प्रशांत की हत्या के बाद नाराज लोगों का अस्पताल में जमावड़ा लग गया। उसके बाद सभी लोगों ने थाने का घेराव किया। जानकारी लगने पर पूर्व मंत्री इमरती देवी भी थाने पहुंची। उन्होंने डबरा की कानून व्यवस्था को ध्वस्त बताया और साथ ही पुलिस अधिकारियों से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। इससे पहले भी डबरा में दिन दहाड़े लूट, हत्या और चोरी की घटनायें होती रहीं है। इसको लेकर लोगों में पुलिस की लचर व्यवस्था से नाराजगी बढ़ रही है।

