दाल व्यापारी से लूटे 18 लाख में से 11 लाख 26 हजार रूपये बरामद, चौथा बदमाश फरार
ग्वालियर. कोलारस में दाल व्यापारी से 18 लाख रूपये की लूट करने वाले 3 बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गये आरोपी 20 से 25 वर्ष के युवा है और कोई खास आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है, सिर्फ बुलेट की किश्त भरने और गर्लफ्रेंड के खर्चे पूरे करने के लिये इस लूट का अंजाम दिया है। पकड़े गये है बदमाशों से पुलिस ने 11.26 लाख रूपये नगर, वारदात में उपयोग होने वाली बुलेट बरामद कर ली गयी है। शेष रकम फरार चौथे आरोपी के पास हे।
क्या थी घटना
24 नवम्बर की दोपहर 1 बजे शिवपुरी के कोलारस थाने के पास दाल व्रूापारी गर्वित सिंघल बैंक से 18 लाख रूपये लेकर दाल मिल से वापिस जा रहे थे। तभी कोलारस थाना से 100 मीटर की दूरी पर बुलेट सवार 3 बदमाश आंख मेंमिर्च झोंककर 18 लाख रूपये से भरे बैग को लूट कर भाग गये थे। घटना से व्यापारियों में काफी आक्रोश था। व्यापारियों ने 5 दिन का अल्टीमेटम देकर आन्दोलन की धमकी दी थी।
पगड़ी के सहारे बदमाशों तक पहुंची पुलिस
एसपी शिवपुरी राजेशसिंह चंदेल नेबताया कि घटना के बाद पुलिस के पास सिर्फ एक बुलेट सवार का फुटेज और लुटेरों में एक पगड़ी पहने था यह इनपुट था। इसी पर काम कर रही पुलिस ने छानबीन की तो कुछ नाम सामने आये हैं। इनमें एक पगड़ी पहनता थाि। इसी दौरान सूचना मिली कि कोलारस के भेड़ फॉर्म के पास संदेही 3 बदमाशों को देखा गया है। जिस पर पुलिस की टीम ने दविश देकर तीनों को हिरासत में ले लिया हे। नये लड़के थे कुछ ही देर में थाना में पूरी वारदातका खुलासा कर दिया। उनके पास से लूट की रकम का 11.26 लाख रूपये, बुलेट बरामद हो गयी है। चौथे आरोपी का नाम भी इन्होंने बताया है । तीनों की गर्लफ्रेंड थी और उनके खर्चे अधिक थे इसलिये भी लूट करनी पड़ी।
20 दिन से पहले रैकी फिर रिर्हसल
लुटेरों ने यह भी बताया कि कई बार वह व्यापारी को बैंक से पैसा ले जाते हुए देखते थे। वह अकेला ही आता था।इस पर 20 दिन पहले लूट की साजिश रची थी। रोज रैकी की, 3 लोगों ने 24 नवम्बर को लूट को अंजाम दिया। उस समय चौथा साथी व्यापारी की दाल मिल के पास सक्रिय था और पूरी नजर रखे हुए था।

