दहेज में भैस नहीं देने पर आरोपी करते थे मारपीट तो किया सुसाइड, पति, जेठ सास-ससुर सहित 5 FIR

ग्वालियर. दहेज प्रताड़ना से परेशान होकर एक नवविवाहिता ने एसिड पीकर आत्महत्या कर ली। ससुराल वालों ने उससे दहेज में मुर्रा भैंस मागी थी। 21 साल की विमलेश बधेल की शादी इसी साल 31 जनवरी 2024 को हुई थी। पति दिनेश बघेल माधौगंज निवासी है। शादी के बाद से ही ससुराल वालों ने विमलेश की देहेज के लिये तंग करना शुरू कर दियां 2 सितम्बर को पति और परिजन ने उसकी पिटाई की। अगले ही दिन विमलेश ने एसिड पी लिया। उपचार के बीच में ही उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने 17 अक्टूबर को पति, जेठ-जेठानी और सास-ससुर के खिलाफ केस दर्ज किया। सब पर दहेज प्रताड़ना और आत्महत्या के लिये उकसाने का आरोपी है। सभी आरोपी फिलहाल फरार चल रहे हैं।
आरोपी प्रतिदिन भैंस लाने के लिये करते थे मारपीट
आरोपी रोज भैंस को लेकर विमलेश से मारपीट करते थे। उसके भाई के पास कई भैंसे थी जिनमें से एक मुर्रा भैंस दहेज में मांगी थी। ताकि ससुराल का डेयरी व्यवसाय चले। विमलेश ने यह बात भाई को कई बार बताई। लेकिन ससुराल वालों का व्यवहार नहीं बदला, मुर्रा ीैंस की कीमत 1.5 से 2 लाख रूपये की है।
26 दिन बाद दर्ज हुई एफआईआर
भाई महेंद्र बघेल ने पति दिनेश बघेल, ससुर इमरत बघेल, सास विद्या बाई, जेठ हरिसिंह और जेठानी भावना बघेल पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया। विमलेश के बयान, पोस्टमॉर्टम और परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस ने 26 दिन बाद केस दर्ज किया।

