LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

डीबी सिटी में क्रिकेट मैच पर सट्टा लगवाते 4 सटोरिये गिरफ्तार, लैपटॉप, मोबाइल समेत लाखों का लेखा-जोख मिला, फ्लैट में चल रहा था रेड्डी अन्ना का सट्टा

ग्वालियर. सचिन तेंदुलकर माग्र स्थित डीबी सिटी हाउसिंग सोेेेेेेेेेेसायटी में क्रिकेट पर सट्टे का अड्डा चला रहे चार एजेंटों को पुलिस ने पकडा है। इनके पास से लाखों रुपये का सट्टे का हिसाब-किताब मिला है। बाकायदा सट्टे का कॉल सेंटर संचालित हो रहा था।
लैपटॉप, मोबाइल और लाखों रुपये का हिसाब किताब मिला
जानकारी के अनुसार एसपी धर्मवीर सिंह को सूचना मिली थी कि डीबी सिटी हाउसिंग सोसायटी में क्रिकेट पर सट्टा खिलाया जा रहा है। यहां सट्टेबाजों ने बकायदा फ्लैट किराए पर लिया है। यहीं से क्रिकेट पर हररोज लाखों रुपये के दांव लगते है। सूचना मिलते ही सीएसपी आयुष गुप्ता, सीएसपी अशोक सिंह जादोन और इनकी टीम ने रात में दबिश दी। फ्लैट के अंदर से चार एजेंट पकडे गए जो रेड्डी अन्ना सट्टा एप के जरिए सट्टा लगवा रहे थे। इनके पास से लैपटॉप, मोबाइल और लाखों रुपये का हिसाब किताब मिला। पकडे गए एजेंटों के नाम कादिर पुत्र असलम खान निवासी बंसीपुरा मुरार, राज पुत्र महेंद्र सिंह जादौन निवासी हाथी खाना मुरार, राघव पुत्र श्यामवीर तोमर निवासी महाराजपुर, शंकर पुत्र डोंगर सिंह कुशवाह निवासी मुरार को पकडा है। पुलिस द्वारा इनसे इनके नेटवर्क के बारे में पूछताछ चल रही है।

पकड़े गए सटोरियों से बरामद किए गए मोबाइल, लैपटॉप और सट्टे का हिसाब किताब लिखा खाता
पकड़े गए सटोरियों से बरामद किए गए मोबाइल, लैपटॉप और सट्टे का हिसाब किताब लिखा खाता

ग्वालियर के सिरोल थाना क्षेत्र के सचिन तेंदुलकर मार्ग स्थित एक अपार्टमेंट के फ्लैट पर पुलिस ने गुरुवार की देररात छापामार कार्यवाही की है। पुलिस को महादेव ऐप पर ऑनलाइन सट्टा खिलवाने की जानकारी मिली थी। सूचना की तस्दीक के लिए सीएसपी अशोक जादौन के नेतृत्व में पुलिस पार्टी बनाकर फ्लैट पर भेजा गया था। पुलिस ने जब फ्लैट पर छापामार कार्यवाही की तो मौके पर फ्लैट के अन्दर चार सटोरिए टी-20 वर्ल्ड कप मैच पर सट्टा लगवाते हुए मिले जिन्हें पुलिस ने हिरासत में लेकर तलाशी ली तो उनके पास से 7 मोबाइल फोन एवं 2 लैपटॉप जप्त किए गए हैं। पकड़े गए आरोपियों के मोबाइल एवं लैपटॉप पर लगभग 12 लाख रुपए के सट्टे का हिसाब मिला है। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर इसकी लिंक जानने की कोशिश में जुटी हुई है।

कम उम्र के है सभी पकड़े गए सटोरिए

पूछताछ करने पर पकड़े गए सटोरियों की पहचान कदीर खान पुत्र असलम खान निवासी बंसीपुर मुरार, राज जाटव पुत्र महेंद्र सिंह निवासी हाथीखाना मुरार, राघव तोमर पुत्र श्यामवीर तोमर निवासी पंजाबी का पुरा महाराजपुरा एवं शंकर कुशवाहा पुत्र डोंगर कुशवाह निवासी लाल टिपारा। पकड़े गए सभी अधिकांश युवा है, और इनकी उम्र 18 से 28 साल के बीच है।

सटोरियों से पूछताछ में जुटी पुलिस

सीएसपी आयुष गुप्ता ने बताया कि एक फ्लैट में सट्टा सिलवाने की सूचना मिली थी, सूचना मिलने पर पुलिस टीम बनाकर कार्रवाई करने के लिए भेजा गया था। जहां चार सटोरिए ऑनलाइन सट्टा लगवाते हुए मिले हैं, उनके पास से मोबाइल, लैपटॉप और कुछ सट्टे का हिसाब किताब मिला है। पकड़े गए सटोरिए कबड्डी,फुटबॉल और मैच पर सट्टा लगवाते थे, स्टोरी रेड्डी अन्ना साइट पर सट्टा लगवाते थे। फिलहाल सभी को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al virüsbet medusabahis grandpashabet grandpashabet giriş vaycasino vaycasino giriş pusulabet pusulabet giriş perabet perabet giriş perabet matbet hiltonbet holiganbet lunabet lunabet giriş rulobet betpas atlasbet grandpashabet grandpashabet betcio holiganbet holiganbet giriş jojobet jojobet giriş betcio betcio virusbet medusabahis giriş perabet giriş matbet giriş holiganbet giriş pashagaming pashagaming giriş