Newsमप्र छत्तीसगढ़

ठाठीपुर स्थित चम्बल कॉलोनी में पीएचई की पेयजल की पाइपलाइन 3 जगह से फूटी है हजारों घर रहे पानी से वंचित

ग्वालियर। ग्वालियर के ठाठीपुर क्षेत्र स्थित चम्बल कॉलोनी में पीएचई विभाग की पेयजल पाइपलाइन तीन अलग.अलग स्थानों पर फूट जाने से गंभीर जलसंकट की स्थिति बन गई है। कॉलोनी के करीब 500 से अधिक परिवार पिछले कई दिनों से पानी की किल्लत झेल रहे हैं।
जल संसाधन विभाग के कार्यपालन यंत्री अग्निवेश ने बताया है जब हम सोकर उठे तो हमारे घर में पानी भरा हुआ था। इस संबाध में हमने पीएचई विभाग के अधिकारियों से बात करके उनको जानकारी दी है। उन्होंने हमे भरोसा दिलाया है कि हम इसे जल्दी ही ठीक कर देंगे। हम आपको बता दें कि पीएचई की पाइप लाइन फूटने से चंबल कॉलोनी के लगभग बंगले और स्टाफ र्क्वाटर मिलाकर 100 घर और ठाठीपुर इलाके के लगभग 1हजार घर पानी से वंचित रहें।
स्थानीय रहवासियों के अनुसार मुख्य सप्लाई लाइन में लगातार लीकेज होने के कारण नलों में पर्याप्त पानी नहीं पहुंच पा रहा है। कई घरों में तो एक बूंद पानी भी नहीं आ रहाए जिससे लोगों को निजी टैंकरों से पानी मंगवाने पर मजबूर होना पड़ रहा है। इससे अतिरिक्त आर्थिक बोझ भी बढ़ गया है।
सड़कों पर बह रहा पानी
पाइपलाइन फूटने के कारण हजारों लीटर पेयजल सड़कों पर बहकर बर्बाद हो रहा है। एक ओर जहां लोग पानी के लिए परेशान हैंए वहीं दूसरी ओर बहता पानी विभागीय लापरवाही की पोल खोल रहा है। सड़कों पर कीचड़ और जलभराव की स्थिति बन गई हैए जिससे आवागमन भी प्रभावित हो रहा है।
कई बार की जा चुकी है शिकायत
रहवासियों ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार पीएचई विभाग में शिकायत दर्ज कराई जा चुकी हैए लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं किया गया। लोगों का कहना है कि अस्थायी मरम्मत कर दी जाती हैए जिससे कुछ दिनों बाद फिर से पाइपलाइन फूट जाती है।
प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग
कॉलोनीवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो वे धरना.प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। नागरिकों का कहना है कि पेयजल जैसी मूलभूत सुविधा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।  फिलहाल क्षेत्र के लोग टैंकरों और वैकल्पिक साधनों के सहारे काम चला रहे हैंए लेकिन स्थायी समाधान की प्रतीक्षा में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al perabet perabet giriş safirbet safirbet giriş betasus betasus giriş virüsbet medusabahis medusabahis giriş grandpashabet grandpashabet giriş jojobet jojobet giriş vaycasino vaycasino giriş pusulabet pusulabet giriş perabet perabet giriş perabet perabet giriş matbet slot oyna perabet perabet giriş hiltonbet perabet perabet perabet betnano holiganbet galabet kalebet holiganbet