टीआई बेसिक पुलिसिंग पर ध्यान दें, जिससे अपराधों में कमी परिलक्षित होगी: एडीजीपी
त्यौहारों के अवसर पर सामाजिक सौहार्द खराब करने वालों के खिलाफ करें सख्त कार्यवाही
ग्वालियरः पुलिस कन्ट्रोल रूम ग्वालियर सभागार में एडीजीपी डी.श्रीनिवास वर्मा, एवं ग्वालियर एसएसपी अमित संाघी द्वारा जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों तथा थाना प्रभारियों की लंबित अपराधों व आगामी त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुए बैठक ली गई। बैठक में एडीजीपी ग्वालियर जोन द्वारा उपस्थित थाना प्रभारियों को निर्देषित किया कि वह प्रति सप्ताह थाने के लंबित अपराधों की समीक्षा कर उनका निकाल करें तथा राजपत्रित अधिकारीगण भी 15 दिवस में एक बार थानास्तर पर लंबित अपराधों की समीक्षा आवष्यक रूप से करें।
एडीजीपी ग्वालियर जोन द्वारा समंस-वारंट तामीली पर विषेष ध्यान देने हेतु थाना प्रभारियों निर्देषित किया गया तथा बैठक में उपस्थित पुलिस अधिकारियों को आगामी त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुए विषेष सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने हेतु कहा गया। इस अवसर पर उन्होने सोषल मीडिया पर सत्त निगाह रखने तथा थाने के सीसीटीव्ही कैमरे दुरस्थ करने के निर्देष भी दिये गये। थाना क्षेत्रों में नवरात्रि के अवसर पर स्थापित माता के पंडालों के आयोजकों की सूची लेकर उनसे सत्त संपर्क बनाये रखने के लिये कहा गया। एडीजीपी ग्वालियर जोन द्वारा उपस्थित थाना प्रभारियों को चिन्हित गंभीर अपराधों के अलग-अलग व्हाट्सएप ग्रुप भी बनाने के लिये कहा गया। जिससे प्रकरण के ट्रायल पर होने के दौरान विवेचक, साक्षियों व फरियादी को न्यायालय से जारी संमस समय पर व्हाट्सएप के जरिए भेजा जा सके। एडीजीपी ग्वालियर जोन ने थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि त्यौहारों के अवसर पर सामाजिक सौहार्द खराब करने वाले असमाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाए। बैठक के दौरान एडीजीपी ग्वालियर जोन ने समस्त थाना प्रभारियों को यह भी हिदायत दी कि वह बेसिक पुलिसिंग पर विशेष ध्यान दें जिससे आपके थाना क्षेत्रों में अपराधों में आवश्यक रूप से कमी परिलक्षित होगी।
एसएसपी ने बैठक में उपस्थित समस्त थाना प्रभारियों को निर्देषित करते हुए कहा कि न्यायालय से पुलिस कर्मियों के लिये जारी होने वाले समंस/वारंटों की शत्-प्रतिषत तामीली कराना सुनिष्चित करें। समस्त थाना प्रभारियों को हिदायत दी गई कि चोरी, नकबजनी तथा वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाया जावे तथा पुराने हत्या, हत्या के प्रयास, लूट तथा नकबजनी के अपराधों का शीघ्रता से खुलासा करने के प्रयास किये जाएं। महिला संबंधी लंबित प्रकरणों की समीक्षा कर समयावधि में उनका निराकरण करने के निर्देष थाना प्रभारियों को दिये। बैठक में पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा समस्त राजपत्रित अधिकारियों को अपने-अपने सर्किल के थाना प्रभारियों की बैठक लेकर लंबित प्रकरणों के शीघ्रता से निराकरण कराने के लिये कहा गया।
आज आयोजित बैठक में एएसपी श्रीमती मृगाखी डेका, (पूर्व/अपराध) श्री राजेष डण्डोतिया, (पश्चिम) गजेन्द्र सिंह वर्धमान, ग्रामीण जयराज कुबेर के अलावा समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं शहर व देहात के समस्त थाना प्रभारीगण उपस्थित थे।

